दिल्ली-NCR की हवा फिर जहरीली, सांस लेना होगा मुश्किल! प्रदूषण पर कृषि विज्ञान का चौंकाने वाला खुलासा

Pollution In Delhi-NCR, Air is Toxic Again: हाल ही में कृषि विज्ञानियों ने दिल्ली-NCR में एक बार फिर हवा जहरीली होने को लेकर चिंता जताई है। बताया जा रहा है कि पराली जलने और बदलते मौसम के चलते AQI तेजी से बिगड़ रहा है। कृषि विज्ञानियों ने खुलासा किया है कि पराली प्रदूषण का बड़ा कारण है। जानें कैसे सांस लेना होगा मुश्किल और क्या है इसका हल।

Pollution In Delhi-NCR, Air is Toxic Again: दिल्ली और NCR की हवा एक बार फिर सांस के दुश्मन बनने लगी है। मौसम बदलते ही प्रदूषण का स्तर तेजी से ऊपर जा रहा है और AQI खतरनाक जोन में पहुंचता नजर आ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि पराली जलाने का सीधा असर दिल्ली की हवा पर पड़ रहा है। कृषि विज्ञानियों ने इस पर बड़ा खुलासा किया है कि जब खेतों में धड़ाधड़ पराली जलाई जाती है, तो उसकी वजह से न सिर्फ स्मॉग छा जाता है, बल्कि प्रदूषण का स्तर भी कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे हालात में दिल्ली वालों के लिए खुले में सांस लेना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

Pollution In Delhi-NCR

Pollution In Delhi-NCR

पराली जलाने से बिगड़ रहा NCR का AQI

कृषि विज्ञानियों का साफ कहना है कि दिल्ली-NCR की जहरीली हवा के पीछे पराली जलाना सबसे बड़ा कारण है। जब पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान की कटाई के बाद पराली जलाई जाती है, तो उसका धुआं सीधा NCR तक पहुंचता है। यही वजह है कि हर साल अक्टूबर-नवंबर में दिल्ली का AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है।

End of Feed