भूख नहीं लगती और बढ़ती जा रही है कमजोरी? डाइजेशन को दुरुस्त करेगा आचार्य बालकृष्ण का ये शानदार नुस्खा

Pomegranate Juice Benefits: जब आपकी भूख लगातार कम हो, तो कमजोरी भी बढ़ती जाती है। इसके लिए आचार्य बालकृष्ण ने एक शानदार घरेलू नुस्खा बताया है। आइए विस्तार से समझते हैं डाइजेशन का घरेलू नुस्खा...

Pomegranate Juice Benefits: कई बार पेट से जुड़ी छोटी-छोटी परेशानियां धीरे-धीरे हमारी पूरी दिनचर्या को प्रभावित करने लगती हैं। भूख कम लगना, खाना खाने का मन न करना, पाचन ठीक न रहना और लगातार कमजोरी महसूस होना ऐसी ही समस्याएं हैं। ऐसे में खान-पान पर ध्यान देना बेहद जरूरी माना जाता है। आयुर्वेदिक परंपरा में अनार को स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर के लिए उपयोगी फल माना गया है। आचार्य बालकृष्ण (Acharya Balkrishna) ने भी अनार के रस को कुछ चीजों के साथ लेने की बात बताई है। आइए विस्तार से समझते हैं पाचन के लिए एक देसी नुस्खा...

Pomegranate Juice Benefits

डाइजेशन का घरेलू नुस्खा (Photo - Social Media/AI)

डाइजेशन के लिए अनार के रस का नुस्खा

आचार्य बालकृष्ण के बताए नुस्खे के अनुसार, जिन लोगों को भूख नहीं लगती, पेट से जुड़ी परेशानी रहती है या भोजन के प्रति अरुचि महसूस होती है, वे अनार के रस में थोड़ा भुना हुआ जीरा पाउडर मिला सकते हैं। इसमें स्वाद के अनुसार थोड़ी मात्रा में काला नमक या सेंधा नमक भी मिलाया जा सकता है। भुने जीरे का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से पाचन से जुड़े घरेलू नुस्खों में किया जाता रहा है। वहीं, अनार का रस अपने खट्टे-मीठे स्वाद के कारण खाने-पीने में रुचि बढ़ाने वाला पेय हो सकता है। इस मिश्रण को भोजन के साथ या अपनी दिनचर्या के अनुसार लिया जा सकता है।

End of Feed