हेल्थ

Protein Diet: अंडा, मांस, मछली नहीं खाते हैं तो कोई बात नहीं, प्रोटीन का पावर हाउस हैं ये 5 शाकाहारी चीजें

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 23, 2023, 07:59 AM IST

Protein Rich Foods for Summer: प्रोटीन की पर्याप्त डोज के लिए लोग आपको अंडा, मांस या मछली खाने की सलाह देते हैं क्योंकि ये चीजें प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोत होते हैं। वेजिटेरियन लोग अपनी डाइट में कुछ शाकाहारी चीजों को शामिल करके प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं।

Image

Protein Rich Foods for Summer (Istock)

Protein Foods For Vegetarian: गर्मियों के दिनों में सेहत का ख्याल अधिक रखना होता है। ऐसे में क्या खाना है और क्या नहीं, इसका ध्यान रखना अति आवश्यक है। गर्मियों में शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलना जरूरी है। प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है। प्रोटीन की पर्याप्त डोज के लिए लोग आपको अंडा, मांस या मछली खाने की सलाह देते हैं क्योंकि ये चीजें प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोत होते हैं। अगर आप शाकाहारी हैं और इन चीजों का सेवन नहीं करते हैं तो चिंता की बात नहीं है। वेजिटेरियन लोग अपनी डाइट में कुछ शाकाहारी चीजों को शामिल करके प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं उन पांच फूड्स के बारे में जो शाकाहार में आते हैं और प्रोटीन के स्रोत हैं।

पनीर (Paneer)

शाकाहारी लोग अपने शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए पनीर का सेवन करते हैं। जो लोग जिम जाते हैं, वो कच्चा पनीर खाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि 100 ग्राम पनीर खाने से हमारे शरीर को लगभग 18 से 20 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। आप डाइट में पनीर को भी शामिल कर सकते हैं।

सोयाबीन

पनीर के अलावा सोयाबीन प्रोटीन का स्रोत है। इसे प्रोटीन का पावर हाउस कहा जाता है। डाइट में 100 ग्राम सोयाबीन लेने से हमारे शरीर को करीब 36 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। रीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खुद जिम ट्रेनर्स भी सोयाबीन खाने की सलाह देते हैं।

मूंगफली

पनीर और सोयाबीन की तरह मूंगफली भी प्रोटीन से भरपूर होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि 100 ग्राम मूंगफली का सेवन करने से हमारे शरीर को करीब 25 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। ऐसे में आप मूंगफली को अपनी डाइट में अलग अलग तरह से शामिल कर सकते हैं।

दाल

दाल में प्रोटीन की भी भरपूर मात्रा होती है। भारत में कई तरह की दाल पाई जाती हैं और इनमें प्रोटीन के लिए हरे मूंग की दाल सबसे अच्छी मानी जाती है। अरहर और चने की दाल में भी भपूर मात्रा में प्रोटीन होता है।

काला चना

काला चना प्रोटीन का शानदार स्रोत है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो 100 ग्राम काले चने खाने से शरीर को करीब 20 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। इसमें फाइबर, हेल्दी कार्ब्स, आयरन और पोटैशियम जैसे अन्य पोषक तत्व भी शामिल होते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article