Swimming Benefits: वॉटर-बेस्ड एक्सरसाइजेस हमारे शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती है। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए भी स्विमिंग पूल सबसे बेस्ट ऑप्शन है। वैसे भी गर्मियों में तो लोगों को स्वीमिंग पूल में तैरने से मजा आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 1 घंटा स्विमिंग करना, 1 घंटा दौड़ने जितना ही हेल्थी है और दोनों में कैलोरी बराबर बर्न होती है। स्विमिंग आपके दिल को स्वस्थ रखता है, साथ ही आपका वजन भी कम करता है। आइये आज आपको तैराकी के 5 जबरदस्त फायदे बताते हैं-
1) वेट लॉस (Swimming For Weight Loss)
वजन कम करने के लिए भी स्विमिंग करने से फायदा होता है। तैरने से कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ती है। इससे आपका वजने तेजी से कम हो सकता है।2) स्लीपिंग डिसॉर्डर्स से आराम (Swimming For Better Sleep)
जिन लोगों को नींद से जुड़ी परेशानियां हैं उनके लिए स्विमिंग एक फायदेमंद एक्सरसाइज है। नियमित स्वीमिंग करने से अनिद्रा और रात में ठीक तरीके से सो न पाने से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं।3) हार्ट को रखे हेल्दी (Swimming For Heart Health)
कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए स्विमिंग एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। स्विमिंग करने से हार्ट डिजिजेज का रिस्क कम होता है और ब्लड प्रेशर जैसी स्थितियों से आराम मिलता है। इन सबसे हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है।4) अच्छी नींद और तनाव से दूरी (Swimming For Stress Relief) स्विमिंग करने के बाद बॉडी काफी थक जाती है। स्विमिंग से मेंटली काफी रिलेक्स महसूस करते हैं। पानी में जाने के बाद स्ट्रेस लेवल कम हो जाता है। इसलिए स्विमिंग के बाद अच्छी नींद आती है। इससे शरीर तनावमुक्त बनता है।
