हेल्थ

Kidney Health: किडनी के लिए रामबाण हैं रसोई में मौजूद ये 5 चीजें, आज से ही शुरू कर दें सेवन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 14, 2023, 07:40 AM IST

5 Herbs to boost Kidney Health: किडनी हमारे शरीर से विषाक्त और हानिकारक तत्वों को छानकर बाहर निकाल देती है। आज हम आपको पांच ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो किडनी के लिए रामबाण हैं।

Image

Kidney Health: किडनी के लिए रामबाण हैं रसोई में मौजूद ये 5 चीजें, आज से ही शुरू कर दें सेवन

5 Herbs to boost Kidney Health: शरीर को साफ करने और शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को छानकर बाहर निकालने का काम किडनी करती हैं। ऐसे में किडनी को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। यदि खाना-पान पर ध्यान न दिया जाए, तो किडनी खराब (Kidney Problem) हो सकती है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो किडनी को धीरे-धीरे सड़ाने का काम करती हैं। किडनी हमारे शरीर से विषाक्त और हानिकारक तत्वों को छानकर बाहर निकाल देती है, जिससे शरीर स्वच्छ और स्वस्थ रहता है। इसलिए जरूरी है कि हम ऐसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें जिससे किडनी स्वस्थ रहे। आज हम आपको पांच ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो आपकी रसोई में मौजूद रहती हैं और किडनी के लिए रामबाण हैं।

हल्दी (Turmeric)

हल्दी हर घर की रसोई में उपलब्ध रहती है। बिना हल्दी के कोई भी सब्जी नहीं बनती है। हल्दी प्लाज्मा प्रोटीन को बेहतर करती है। इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट्स समेत कई अन्य आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करते हैं। हल्दी किडनी में होने वाले इंफेक्शन और यूरिनरी परेशानियों को कम करती है।

अदरक (Ginger)

अदरक में कई तरह के औषधीय गूण उपस्थित होते हैं जो किडनी के साथ ही लीवर से भी टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करते हैं। इस बात का जिक्र एनसीबीआई में प्रकाशित स्टडी में भी किया गया है।

त्रिफला

त्रिफला किडनी को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है क्योंकि इसे तीन औषधीय गुणों वाले फलों को मिलाकर बनाया जाता है। त्रिफला तीन फलों आंवला, बहेड़ा और हरड़ से मिलकर बनता है। यह किडनी के फंक्शन को सपोर्ट भी प्रदान करता है। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट, एंटी इंफ्लामेट्री और एंटी बैक्‍टीरियल के गुण पाए जाते हैं।

धनिया

धनिया के पत्ते और बीजों में उपस्थित मूत्रवर्धक गुण किडनी को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। धनिया के पानी को खाली पेट पीने से प्रभाव जल्दी दिखाई पड़ता है। धनिया पानी पीने से इम्युनिटी मजबूत होती है।

आंवला

आंवला में फेनोलिक यौगिकों और एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो किडनी समस्या से बचाता है। आंवला के अर्क में मौजूद फाइब्रोसिस, ऑक्सीडेटिव तनाव और गुर्दे की शिथिलता से संबंधित सूजन में राहत देते हैं।

डिस्क्लेमर: बताए गए सुझाव केवल आम जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article