हेल्थ

राजस्थान में जब्त किया गया 18000 लीटर नकली तेल, पाए गए कैंसर बनाने वाले तत्व, FSSAI ने बताया जहरीले तेल की पहचान करने का आसान तरीका

How To Check Purity Of Oil At Home In Hindi: राजस्थान में तेल में मिलावट और धड़ल्ले से नकली तेल बिकने की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि राज्य में 18000 लीटर नकली तेल जब्त किया गया है। नकली और मिलावटी तेल सेहत के लिए जहर साबित हो सकता है। यहां जानें नकली तेल की पहचान कैसे करें।

Image

How To Check Purity Of Oil At Home In Hindi

How To Check Purity Of Oil At Home In Hindi: देश में इन दिनों शुद्ध मिलावट पर वार अभियान चल रहा है। जिसके तहत देशभर में नकली और मिलावटी खानपान की चीजों पर लगाम कसने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले कुछ समय में खानपान की चीजों में मिलावट के मामलों ने काफी जोर पकड़ा है। ये नकली और मिलावटी आहार सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह हो सकते हैं। इनकी वजह से शरीर में हृदय रोग और कैंसर जैसे रोगों का खतरा बढ़ता है। खानपान में मिलावट की गंभीरता को देखते हुए देश में शुद्ध मिलावट पर वार अभियान चलाया गया है। इस अभियान के बाद से देशभर में खूब नकली खानपान की चीजें जैसे दूध, घी, पनीर, मसाले, तेल चावल, चीनी और दाल आदि के पकड़े जाने की खबरें आ रही हैं। हाल में ही, राजस्थान से खबर आई है कि यहां 18,000 लीटर नकली खाने का तेल पकड़ा गया है। इन तेलों में कैंसर में योगदान देने वाले तत्व पाए गए हैं। देशभर में न जाने कितने लोग इस तरह के नकली तेल का सेवन कर रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में आपको तेल खरीदते और भोजन में इसका प्रयोग करने को लेकर काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नकली तेल की पहचान करने का आसान तरीका बताया है। अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो इस तरीके से जहरीले तेल की पहचान कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाता है नकली तेल

आपको बता दें कि बाजार में मौजूद तेलों में आर्टिफिशियल रंग, फ्लेवर और केमिकल डाले जाते हैं। इन तेलों की गुणवत्ता बहुत ही खराब होती है। कई मामलों में यह भी देखा गया है कि कंपनियां पुराने और पहले से खराब तेल को दोबारा प्रोसेस और इनकी बदबू दूर करके बाजार में बेच रही हैं। इनमें पोषण के नाम पर कुछ नहीं होता है। ये तेल हानिकारक फैट से भरे होते हैं। इनका अगर नियमित सेवन किया जाता है, तो यह शरीर में कई गंभीर बीमारियों के विकास में योगदान दे सकते हैं जैसे,

  • केमिकल युक्त मिलावट वाले तेल को खाने से शरीर में कैंसर जैसे रोग हो सकते हैं
  • यह हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाने में योगदान देता है जैसे मोटापा, हाई बीपी, शुगर की की बीमारी, हाई कोलेस्ट्रॉल आदि।
  • इस तरह के खतरनाक तेल का सेवन करने से लिवर और किडनी भी डैमेज हो सकते हैं
  • नकली तेल हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
  • इस तरह के खतरनाक तेल को खाने से शरीर में सूजन भी बढ़ती है, जो शरीर में गंभीर रोगों को ट्रिगर कर सकती है।

नकली तेल की पहचान कैसे करें - How To Identify Fake Oil In Hindi

नकली तेल की जांच कैसे करें

तेल में मिलावट की जांच करने के कई तरीके हैं। सबसे पहले तो आपको यह देखना है कि तेल का रंग कैसा है, साथ ही उससे कैसे गंध आ रही है और स्वाद में कैसे है। आपको बता दें कि असली तेल का रंग, गंध और स्वाद अलग और खास होता है। आमतौर पर तेल की क्वालिटी चेक करने के लिए फैटी एसिड की मात्रा और क्रोमैटोग्राफी टेस्ट जैसे टेस्ट किए जाते हैं। इनसे पता चलता है कि तेल आखिर कितना सेफ है या इनमें किसी तरह का केमिकल तो मौजूद नहीं।

क्या कहताै है FSSAI

FSSAI की मानें तो तेल की क्वालिटी खराब करने के लिए इनमें tri-ortho-cresyl-phosphate (TOCP) जैसे खतरनाक केमिकल कंपाउंड डाले जैते हैं। यह व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। तेल में इनकी जांच करने का बहुत सरल तरीका है जैसे,

आपको बस एक कंटेनर में 2ml तक तेल लेना है। उसके बाद आपको तेल में 1 छोटा सा मक्खन का टुकड़ा डालना है। अगर तेल में किसी तरह की मिलावट है, तो उसका रंग बदल जाएगा। लेकिन अगर तेल पूरी तरह शुद्ध है तो वह अपने रंग को बरकरार रखेगा। मिलावट वाले तेल का रंग बदलकर लाल हो सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article