World Development Report 2023: संघर्षरत सूडान (Sudan Conflict) इन दिनों दुनिया के केंद्र में है। कई देशों के नागरिक वहां छिड़े युद्ध के बीच फंसे हुए हैं। अपने लोगों को निकालने के लिए तमाम देशों की सरकारों ने विशेष निकासी अभियान (Sudan evacuation) भी शुरू किया है, भारत भी इन देशों में से एक है। भारत सरकार ने सूडान से भारतीय नागरिकों के निकासी अभियान को 'ऑपरेशन कावेरी' (Operation Kaveri) नाम दिया है और इस विशेष अभियान के तहत अब तक करीब 500 भारतीयों को बाहर निकाला गया है।
सूडान से भारत वापस लाए जा रहे नागरिक (@MEAIndia)
सूडान में छिड़े इस संघर्ष के बीच वर्ल्ड डेवलपमेंट रिपोर्ट (WDR 2023) जारी की गई है, जिसमें विदेश में आय के लिए होने वाले माइग्रेशन (Migration) को लेकर आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि भारत से विदेश में कमाई के लिए जाने वाले भारतीयों की आय में करीब 120% का इजाफा होता है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि संघर्षरत सूडान(Sudan Crisis) में भारतीय क्यों जाते हैं? वहां आय के साधन क्या हैं? अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भारतीयों की आय में क्या बढ़ोत्तरी होती है? WDR की रिपोर्ट में अन्य कौन से तथ्य प्रस्तुत किए गए हैं? आइए जानते हैं...
