क्या दस्तक देने लगा है थर्ड फ्रंट? RJD प्रमुख लालू यादव को भी दिखी ममता में उम्मीद

Third Front : केजरीवाल, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अखिलेश के बाद अब लालू का कांग्रेस से कन्नी काटना। इंडिया गठबंधन के नेतृत्व पर बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है। राजनीतिकार भी मान रहे हैं कि हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सहयोगी दल कांग्रेस को दग चुके कारतूस की तरह देख रहे हैं। क्षेत्रीय दलों का मानना है कि जिस राज्य में वे मजबूत हैं।

Third Front : इंडिया गठबंधन की गाड़ी हिंचकोले खाने लगी है। घटक दलों का कांग्रेस और उसके नेतृत्व से मोहभंग होने लगा है। इस अलायंस के एक-एक साथी टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के पीछे लामबंद हो रहे हैं। कांग्रेस के लिए बुरी खबर यह भी है कि सोनिया गांधी से बेहतर रिश्ते रखने वाले राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी ममता के नेतृत्व पर हामी भर दी है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बीच भी अच्छी केमेस्ट्री मानी जाती है। हिंदी बेल्ट के राज्यों में कांग्रेस का किसी राजनीतिक दल से यदि सबसे बेहतर तालमेल है तो वह राजद ही है लेकिन इंडिया गठबंधन के नेतृत्व के मुद्दे पर उसका स्टैंड कांग्रेस को तो चौंकाया ही है। लालू के बयान ने राजनीतिक पंडितों को भी हैरत में डाल दिया है।

Thir front

इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है।

लालू बोले-ममता को नेतृत्व दे देना चाहिए

राजद अध्यक्ष के बयान ने इंडिया गठबंधन में नेतृत्व परिवर्तन पर बहस तेज कर दी है। आइए जानते हैं कि मीडिया से बातचीत में लालू ने नेतृत्व के मुद्दे पर आखिर कहा क्या। लालू ने कहा कि ममता को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व दे देना चाहिए। हम लोग उनका समर्थन करेंगे। कांग्रेस के विरोध से कुछ नहीं होने वाला है, ममता को नेतृत्व दे दिया जाना चाहिए।' तेजस्वी ने भी अपने पिता के सुर में सुर मिलाते हुए ममता का समर्थन किया। तेजस्वी ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन कोई भी फैसला सबकी सहमति से होना चाहिए।

End of Feed