क्या अजीत पवार फिर देंगे चाचा को गच्चा? BJP में जाने की सुगबुगाहट तेज

  • Written by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 14, 2023, 11:26 AM IST

अजीत पवार ने 2019 में जबरदस्त गुगली फेंकी थी। तब उनके चाचा दिग्गज नेता शरद पवार महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के तीन दलों के बीच गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे थे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सुप्रीमो शरद पवार के विपक्ष को गुगली देने के बीच उनके भतीजे अजित पवार को लेकर सुगबुगाहट का दौर जारी है। सियासी हलकों में खबरें हैं कि अजीत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। अजीत पवार ने खुद इस बात से इंकार किया है। अजीत पहले भी सियासी गुगली देने के लिए मशहूर रहे हैं ऐसे में उनके नए कदम का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। क्यों उठी है उनके बीजेपी में जाने की बात, जानने की कोशिश करते हैं।

Will Ajit Pawar Join BJP

अजीत पवार के बीजेपी में जाने की सुगबुगाहट

एमएससी बैंक में कथित धोखाधड़ी का मामला

दरअसल, राज्य सहकारी (एमएससी) बैंक में कथित धोखाधड़ी से जुड़े मामले में उनका नाम नहीं है और इसी ने नई अटकलों को हवा दी है। खबर है कि कुछ नेताओं ने यह दावा करके अफवाहों को हवा दी है कि अजित जल्द ही अपने समर्थकों के साथ पार्टी से छोड़ देंगे। अजित पवार के अपने कुछ सहयोगियों ने दावा किया है कि बीजेपी नेता उनके संपर्क में हैं। चर्चा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके विधायकों को दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहराए जाता है तो नए हालात में शिंदे-बीजेपी सरकार को समर्थन की जरूरत होगी। ऐसे में अजित पवार सरकार बचाए रखने के लिए उपयोगी साबित होंगे।

End of Feed