80 फीसद बर्फीली जमीन वाले ग्रीनलैंड को क्यों खरीदना चाहते हैं ट्रंप? राष्ट्रीय सुरक्षा या कुछ और है वजह

Greenland Facts : । 21 लाख वर्ग किलोमीटर का क्षेत्रफल वाला ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है। इसका 80 फीसद हिस्सा हमेशा बर्फ से ढंका रहता है। यह अटलांटिक और आर्कटिक महासागर के बीच स्थित है। इसका तटवर्ती इलाका काफी उबड़-खाबड़ है, यहां के पर्वतीय इलाका ज्यादार बंजर है। इसके अलावा करीब 80 फीसद इलाका बर्फीला है।

Greenland Facts : अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड खरीदने की बात कही है। इसे हासिल करने के लिए उन्होंने सैन्य ताकत का इस्तेमाल करने से भी इंकार नहीं किया है। ट्रंप का कहना है कि राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड पर अधिकार होना जरूरी है। ग्रीनलैंड कनाडा के पास है। ऐसे में वह अमेरिका के भी करीब है। ट्रंप ने कहा है कि ग्रीनलैंड के चारो तरफ रूस और चीन के युद्धपोत घूम रहे हैं। ग्रीनलैंड में अमेरिका का सैन्य एवं स्पेस बेस भी है। ऐसे में खतरा बढ़ता जा रहा है। ट्रंप ने ग्रीनलैंड का जायजा लेने के लिए अपने सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर को वहां भेजा। जूनियर मंगलवार को वहां पहुंचे और वहां लोगों से मिले। जूनियर ने कहा कि उनके पिता ने ग्रीनलैंड के लोगों को 'हेलो' कहने के लिए भेजा है।

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बेटे को भेजा था ग्रीनलैंड।

डेनमार्क का स्वायत्त क्षेत्र है ग्रीनलैंड

ग्रीनलैंड एक संसाधन संपन्न डेनमार्क का एक स्वायत्त क्षेत्र है। यहां अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा तो नहीं लेकिन दुनिया में यूएस के जितने भी बडे़ सैन्य अड्डे हैं उनमें से यह एक है। यहां अमेरिका का एक स्पेस सेंटर भी है। इस लिहाज से ग्रीनलैंड अमेरिका के लिए काफी रणनीतिक अहमियत रखता है। ट्रंप का कहना है कि ग्रीनलैंड आर्थिक या सैन्य तरीके से अमेरिका का हिस्सा बन जाएगा।

End of Feed