कौन है लाल सागर में कार्गो शिप को हाईजैक करने वाला हूती संगठन, यमन से है क्या कनेक्शन

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Nov 20, 2023, 09:14 AM IST

Who Is Houthi Rebels : हूती यमन का विद्रोही संगठन है। इसे भी ईरान का समर्थन प्राप्त है। 1990 के दशक में उत्तरी यमन के हूती परिवार ने एक धार्मिक पुनर्जागरण आंदोलन की शुरुआत की। बाद के वर्षों में इस आंदोलन का असर बढ़ और एक समय इसने यमन पर शासन किया।

Who Is Houthi Rebels : हूती आतंकियों ने दक्षिण लाल सागर में कार्गो शिप गैलेक्सी लीडर को हाईजैक किया है। यह मालवाहक जहाज ब्रिटेन का है जो तुर्किए से भारत आ रहा था। शिप पर मौजूद चालक दल के सदस्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हाईजैक की इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इजरायल ने कहा है कि शिप का अपहरण बेहद गंभीर मामला है। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा जा रहा है कि चालक दल के दो दर्जन से अधिक सदस्यों को उसने बंधक बना लिया है।

Houthi Rebels

हूती विद्रोही ने लाल सागर में कार्गो शिप को अगवा किया।

कौन है हूती संगठन

हूती यमन का विद्रोही संगठन है। इसे भी ईरान का समर्थन प्राप्त है। 1990 के दशक में उत्तरी यमन के हूती परिवार ने एक धार्मिक पुनर्जागरण आंदोलन की शुरुआत की। बाद के वर्षों में इस आंदोलन का असर बढ़ और एक समय इसने यमन पर शासन किया। सरकार से बेदखल होने और यमन सरकार में गुटबाजी का दौर शुरू होने पर हूती विद्रोहियों ने देश की सेना के साथ गुरिल्ला युद्ध लड़ा। यमन का सुन्नी बहुल सऊदी अरब के साथ सीमा विवाद भी है। साल 2014 में हूती विद्रोहियों ने यमन की राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था। यमन में ईरान के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए सऊदी अरब ने दखल दिया और अपने प्रभाव से वहां साल 2015 में सुन्नी बहुल गठबंधन सरकार बनी।

End of Feed