एक्सप्लेनर्स

India Bloc का संयोजक कौन? नीतीश कुमार के इनकार के बाद लालू यादव के नाम पर चर्चा, खड़गे हो सकते हैं अध्यक्ष, पवार का रूख अलग!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 13, 2024, 09:23 PM IST

इंडिया गठबंधन के संयोजक पद पर पहले सीधे नीतीश की दावेदारी थी, लेकिन जब पिछली मीटिंग में ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रस्तावित कर दिया तो नीतीश को झटका लगा, नीतीश और लालू इस बात से नाराज हो गए।

Image

इंडिया गठबंधन की मीटिंग में संयोजक का नाम फिर नहीं हुआ फाइनल

Photo : PTI

इंडिया गठबंधन की पार्टियों के बीच लगातार मीटिंग हो रही है। सीट शेयरिंग के बाद इंडिया गठबंधन में किसी पद पर विवाद है तो वो है संयोजक के पद पर। इस पद पर पहले बिहार के सीएम और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार की नजर थी, वो पिछली मीटिंग के बाद इसे लेकर नाराज भी बताए जा रहे थे, हालांकि आज की मीटिंग में जब उनके नाम के प्रस्ताव आया तो नीतीश ने मना कर दिया। इसके बाद लालू यादव के नाम पर भी चर्चा हुई। वहीं शरद पवार का इसे लेकर नजरिया बिलकुल अलग है।

इंडिया गठबंधन का संयोजक कौन

इंडिया गठबंधन के संयोजक पद पर पहले सीधे नीतीश की दावेदारी थी, लेकिन जब पिछली मीटिंग में ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रस्तावित कर दिया तो नीतीश को झटका लगा, नीतीश और लालू इस बात से नाराज हो गए। इसके बाद खबर आई कि नीतीश से खुद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने बात की। मिली जानकारी के अनुसार आज की मीटिंग जब हुई तब खुद राहुल गांधी ने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, लेकिन आज नीतीश कुमार ने खुद मना कर दिया, जिसके बाद लालू प्रसाद यादव के नाम पर चर्चा हुई, जिसपर नीतीश कुमार ने भी सहमति जताई है।

पवार की राय अलग

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने शनिवार को कहा कि इंडिया गठबंधन के सदस्यों के बीच संयोजक की नियुक्ति को लेकर कोई विवाद नहीं है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कोई चेहरा पेश करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि परिणाम घोषित होने के बाद नेता का चुनाव किया जा सकता है।

इंडिया गठबंधन का अध्यक्ष कौन

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम पर शनिवार को आम सहमति बन गयी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के संबंध में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article