तहव्वुर राणा ने कैसे रची मुंबई हमले की साजिश, डेविड हेडली से कब हुई पहली मुलाकात, जानिए एक-एक बात

Tahawwur Rana: पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा (Tahawwur Hussain Rana) को भारत लाया जा रहा है। तहव्वुर राणा पाकिस्तान में जन्मा कनाडाई नागरिक है और 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ​​दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है।

Who Is Tahawwur Rana: पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा (Tahawwur Hussain Rana) को भारत लाया जा रहा है। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के झटके के बाद राणा के भारत प्रत्यर्पित होने का रास्ता साफ होने के बाद अब वह भारत के शिकंजे में आ गया है। 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों ने जो मुंबई (26/11 Mumbai Attack) में खूनी खेल खेला, उस साजिश में राणा भी शामिल था। राणा को हमलों की पहले से जानकारी थी। वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, सेना और आतंकी आकाओं के लगातार संपर्क में था। आइए जानते हैं तहव्वुर राणा की पूरी क्राइम कुंडली।

Tahawwur rana

शिकंजे में तहव्वुर राणा

दिल्ली की अदालत में होगी पेशी

मुंबई में 26/11 के आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से वापस लाए जाने के बाद दिल्ली की एक अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। भारत में अपने प्रत्यर्पण को चुनौती देने के लिए अपने कानूनी विकल्प खत्म होने के बाद राणा को एक विशेष विमान से भारत लाया जा रहा है। इस विमान के गुरुवार को उतरने की उम्मीद है। मुंबई में 26/11 के हमलों की साजिश के मामले में राणा एक आरोपी है, जिसमें 166 लोगों की जान चली गई थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इसे लेकर चार्जशीट दायर की है जिसमें राणा प्रमुख आरोपी है। इस मामले में उसे दिल्ली की एक अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

End of Feed