कौन हैं MP हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य? जिन्होंने सोशल मीडिया पर खूब बंटोरी सुर्खियां; अब थामा BJP का दामन

Who is Rohit Arya: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MP High Court) के पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। क्या आप जानते हैं कि आखिर वो कौन हैं, जो अक्सर अदालत की सुनवाई के दौरान अधिकारियों को फटकार लगाते नजर आते थे। जानें खास बातें।

Madhya Pradesh Politics: सोशल मीडिया पर अक्सर अदालत की सुनवाई वाले ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें जिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और सरकारी अफसरों को जज फटकार लगाते नजर आते हैं। कई वीडियोज में अधिकारियों को जो जज डांटते नजर आते हैं, उन्होंने अब राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने का मन बना लिया है। यहां बात मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहित आर्य की हो रही है। आपको इस लेख में बताते हैं कि पूर्व जस्टिस रोहित आर्य कौन हैं, जिनकी वीडियो क्लिप ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बंटोरी।

Who is Rohit Arya

BJP में शामिल हुए रोहित आर्य।

पीएम मोदी से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़े पूर्व जस्टिस

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य ने सेवानिवृत्त होने के तीन महीने बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामकर सियासत में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया है। उन्होंने भाजपा में शामिल होने के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनोन्मुख विकास कार्य और पार्टी की नीतियों का हवाला दिया।

End of Feed