कौन हैं ममता बनर्जी का सिरदर्द बने ऋतब्रत बनर्जी? माकपा हो या TMC दोनों जगह सियासी सफर को लगा झटका

टीएमसी में आने से पहले ऋतब्रत बंगाल में माकपा का युवा चेहरा हुआ करते थे और इन्हें लेफ्ट पार्टी में भविष्य के नेता के रूप में देखा जाता था लेकिन माकपा में इनकी सियासी पारी लंबे दौर तक नहीं चल पाई। एक स्कैंडल के सामने आने और एक विवादित इंटरव्यू के बाद इन्हें माकपा से निष्कासित कर दिया गया।

Who is Ritabrata Banerjee : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में बगावत कर नया गुट तैयार करने वाले ऋतब्रत बनर्जी बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) बन गए हैं। टीएमसी के सबसे बड़े संकट के केंद्र में ऋतब्रत हैं। टीएमसी में शामिल होने से पहले वह माकपा में थे और सीताराम येचुरी के करीबी माने जाते थे। माकपा में इनकी सियासी यात्रा भी बेहद नाटकीय रही। कम समय में ही इन्होंने पार्टी में अपना उत्थान और पतन दोनों देखा। टीएमसी में आने के बाद ऋतब्रत ने अपनी एक पहचान बना ली और इनकी गिनती ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में होने लगी लेकिन पार्टी से निष्कासित होने के बाद ऋतब्रत, ममता बनर्जी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गए हैं।

Ritabrata Banerjee

टीएमसी से निष्कासित हुए हैं ऋतब्रत बनर्जी। तस्वीर-Facebook

बंगाल विधानसभा में LoP बने हैं ऋतब्रत

बुधवार को टीएमसी के 80 विधायकों में से 59 एमएलए को लेकर ऋतब्रत विधानसभा पहुंचे। इन 59 विधायकों ने एलओपी के लिए उनके नाम का समर्थन किया। स्पीकर ने भी ऋतब्रत को एलओपी की मान्यता दे दी। ऋतब्रत का एलओपी बनना ममता के लिए बड़ा झटका मााना जा रहा है। खास बात यह है कि बागी विधायकों ने स्पीकर को जो पत्र सौंपा है, उसमें ममता बनर्जी को ही पार्टी का नेता बताया गया है। पत्र में ऋतब्रत को एलओपी जबकि सेउली साहा, जावेद खान, सबीना यास्मीन को सदन का डिप्टी लीडर बताया गया है।

End of Feed