कौन हैं उमर अयूब जिन्हें इमरान खान ने बनाया पीएम उम्मीदवार, पाकिस्तान के पहले सैन्य तानाशाह से है नाता

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 16, 2024, 11:35 AM IST

इमरान खान ने पीएम पद के लिए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के महासचिव उमर अयूब को चुना है। जानिए कौन हैं अयूब जिनके नाम की खूब चर्चा हो रही है।

Omar Ayub: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ के खिलाफ अपनी पार्टी के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। इमरान ने जिस शख्स के नाम का ऐलान किया, उसने लोगों को चौंका दिया। इस नेता का नाता पाकिस्तान के सबसे पहले तानाशाह जनरल अयूब खान से है। खास बात ये है कि यह नेता अपनी गिरफ्तारी के डर से लंबे समय से भूमिगत रहा है।

Omar Ayub

पीटीआई के पीएम उम्मीदवार उमर अयूब

सैन्य तानाशाह अयूब खान के पोते हैं उमर अयूब

End of Feed