कौन है जॉर्ज सोरोस, जिसका नाम लेकर कांग्रेस को घेर रही है BJP

संसद के शीतकालीन सत्र में एक तरफ कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष सरकार को गौतम अडानी के नाम पर घेरने की कोशिश कर रहा है, दूसरी तरफ भाजपा जॉर्ज सोरोस को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है। शांभवी कुमारी की इस रिपोर्ट से जानिए आखिर कौन है ये जॉर्ज सोरोस और क्यों भाजपा सोरोस के नाम पर कांग्रेस को घेर रही है।

हंगरी के यहूदी परिवार में जन्मे अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन की चर्चा आखिर भारत में समय-समय पर क्यों होती है? एक बार फिर से भारत की राजनीति में सोरोस का नाम उछला है। सोरोस का नाम लेकर बीजेपी ने हाल ही में कांग्रेस पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा का कहना है कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के संबंध ऐसी संस्था से हैं जो कश्मीर को भारत से अलग करने की दलील देता है। साथ ही कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन (George Soros Foundation) द्वारा फंड किए गए संस्था, फोरम ऑफ डेमोक्रेटिक लिडर्स इन द एशिया पेसेफिक (Forum of Democratic Leaders in the Asia-Pacific- FDL-AP) की को-प्रेसिडेंट हैं। जो कि भारत विरोधी है।

George soros

जॉर्ज सोरोस के नाम पर संसद में भी हंगामा हो रहा है

इसके अलावा भाजपा ने कांग्रेस पर दो और गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें कहा गया है कि जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन की तरफ से राजीव गांधी फाउंडेशन (Rajiv Gandhi Foundation) को फंडिंग दी गई है। साथ ही राहुल गांधी कई बार ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) की रिपोर्ट का हवाला देकर मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। OCCRP को फंड देने वाले समूहों में से एक नाम जॉर्ज सोरोस का भी है। हालाकि, इन आरोपों को कांग्रेस और विपक्षी दलों ने बेबुनियाद बताया है।

End of Feed