कौन हैं फ्रांसेस्का ओरसिनी जिसे दिल्ली एयरपोर्ट से वापस भेजा गया, क्या है इतालवी महिला से जुड़ा विवाद?

हिंदी और उर्दू की स्कॉलर फ्रांसेस्का ओरसिनी को दिल्ली एयरपोर्ट पर एंट्री नहीं दी गई और सोमवार को लंदन वापस भेज दिया गया। ओरसिनी असल में इटली की रहने वाली हैं, जहां उन्होंने हिंदी में अपनी अंडरग्रेजुएट पढ़ाई पूरी की। बाद में उन्होंने सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ हिंदी और दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की।

Who is Francesca Orsini: सीनियर सरकारी अधिकारियों ने बताया कि हिंदी की जानी-मानी स्कॉलर और स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज (SOAS), यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में एमेरिटा प्रोफेसर फ्रांसेस्का ओरसिनी को सोमवार देर रात देश में आने से रोक दिया गया और दिल्ली एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया।

Francesca Orsini

कौन हैं फ्रांसेस्का ओरसिनी जिसे दिल्ली एयरपोर्ट से वापस भेजा गया। (Photo: स्क्रीनग्रैब / Youtube)

जानी मानी स्कॉलर और स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज (SOAS), यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में एमेरिटा प्रोफेसर फ्रांसेस्का ओरसिनी को भारत में एंट्री नहीं दी गई। सीनियर सरकारी अधिकारियों ने बताया कि हिंदी स्कॉलर ओरसिनी को सोमवार देर रात देश में आने से रोक दिया गया, जहां उन्हें बाद में दिल्ली एयरपोर्ट से वापस भेज दिया गया।

End of Feed