कौन है बांग्लादेश की जमीन तक पहुंचने वाली अराकान आर्मी, चौतरफा घिरने लगे हैं मो. यूनुस

Myanmar Arakan Army : म्यांमार की करीब 1600 किलोमीटर सीमा भारत के चार राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम से लगती है। फरवरी 2021 में यहां सेना ने तख्तापलट कर दिया। सत्ता अपने हाथ में लेने के बाद से ही इस देश में सेना की तानाशाही और हुकूमत चल रही है। इसके खिलाफ उठाने वाले विद्रोहियों और लोकतंत्र समर्थकों को यहां की सेना दबाती आई है।

Arakan Army : हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हुई हिंसा की आंच अब बांग्लादेश को महसूस होने लगी है। खासकर, उसके म्यांमार बॉर्डर पर तनाव बढ़ गया है। रिपोर्टों की मानें तो म्यांमार का एक विद्रोही गुट जिसे अराकान आर्मी कहा जाता है, उसने एक तरीके से उस पर चढ़ाई कर दी है। भारत तो बांग्लादेश का पेंच धीरे-धीरे तो कस ही रहा था अब अराकान आर्मी ने उसके भूभाग के निचले हिस्से को सुलगाना शुरू कर दिया है। यह सब कुछ एक सप्ताह के भीतर हुआ है। रिपोर्टों की मानें तो अराकान आर्मी बांग्लादेश की सीमा तक आ गई है और उसने कुछ इलाकों पर कब्जा कर लिया है। दरअसल, अराकान आर्मी के बांग्लादेश की तरफ चढ़ दौड़ने की पीछे एक वजह है। यह वजह खुद अराकान आर्मी ने अपने एक बयान में बताई है। अराकान आर्मी के इस बयान की चर्चा मीडिया में भी हो रही है।

Md Yunus

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया हैं मो. यूनुस।

अलकायदा और जमात ए इस्लामी के साथ मिलीभगत

अराकान आर्मी ने अपने बयान में कहा है कि बांग्लादेश के साथ लगने वाली सीमा पर जिहादी और चरमपंथी गुट बौद्धों और हिंदुओं पर अत्याचार और उन पर जुल्म ढा रहे हैं। बांग्लादेश में जो रोहिंग्या रिफ्यूजी कैंप हैं, उनमें रोहिंग्या सॉलिडरिटी ऑर्मी, अराकान रोहिंग्या साल्वेशन आर्मी, अराकान रोहिंग्या आर्मी जैसे 11 मिलिटैंट ग्रुप हैं जो हत्या, रेप, अपहरण और अन्य तरह के अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। यही नहीं अराकान आर्मी का आरोप है कि इन जिहादी गुटों का अलकायदा और जमात ए इस्लामी के साथ मिलीभगत है। ग्लोबल अराकान नेटवर्क की रिपोर्ट के मुताबिक ये जिहादी मौंगडॉ में मुस्लिम आबादी का इस्तेमाल ह्यूमन शील्ड के रूप में कर रहे हैं। इन्होंने वहां के मुस्लिमों से गैर-मुस्लिम आबादी यानी बौद्ध और हिंदुओं से लड़ने के लिए कहा है।

End of Feed