किसने और क्यों फैलाई पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह, जिसके बाद मची अफरातफरी और कर्नाटक एक्सप्रेस ने दिया यात्रियों को रौंद

महाराष्ट्र के जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ जो हादसा हुआ है, उसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। जब ट्रेन में आग लगी नहीं तो आग की अफवाह कैसे उड़ी। रेलवे के एक अधिकारी इसकी जांच में जुटे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जलगांव ट्रेन हादसे में 12 यात्रियों की मौत
  • पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री बने हादसे के शिकार
  • घायलों का इलाज अस्पताल में जारी

महारष्ट्र के जलगांव में आज एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह फैली, यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींची और ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद जान बचाने के लिए ट्रेन से कूद पड़े। तभी दूसरी ओर से कर्नाटक एक्सप्रेसवे आ गई, जो दिल्ली के लिए बेंगलुरु से आ रही थी, इस ट्रेन की चपेट में पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री आ गए, कुल 12 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हैं। अब सवाल ये है कि जब ट्रेन में आग लगी नहीं तो अफवाह कैसे उड़ी, कोई साजिश या फिर ये सिर्फ संयोग रहा। आइए समझते हैं।

End of Feed