कहां 'गायब' हुए पाक जनरल आसिम मुनीर, क्या पाकिस्तान बिछा रहा कोई नया जाल?

इन दिनों जनरल मुनीर को किसी तरह का बयान देते हुए या किसी अन्य जगहों पर नहीं देखा गया है। ऐसे में कयास लग रहे हैं कि जनरल मुनीर बेहद सावधानी से कदम रख रहे हैं। हाल में दिए गए उनके जहरीले भाषण के बाद आतंकी हमले का सीधा कनेक्शन जुड़ रहा है।

Pakistan Gen Asim Munir: पहलगाम आतंकी हमले के कई दिनों बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मीडिया में खबर गर्म है कि उनका परिवार देश छोड़कर भाग गया है। कहा ये भी जा रहा है कि इन परिवारों ने विदेश जाने के लिए निजी जेट का इस्तेमाल किया। पिछले कई दिनों से आसिम मुनीर नजर नहीं आ रहे हैं। ये वही पाकिस्तानी जनरल हैं जिनके हिंदू-मुस्लिम को लेकर भड़काऊ बयान के बाद ही पहलगाम हमला हो गया। अब आसिम मुनीर अचानक गायब हो गए हैं। आखिर वह कहां गए, सवाल उठ रहे हैं।

Asim Munir

कहां हैं आसिम मुनीर?

क्या बंकर में भूमिगत हुए?

सोशल मीडिया पर मुनीर के लापता होने के कई दावे सामने आए हैं, जिनमें से कुछ का कहना है कि वह देश छोड़कर भाग गए हैं, कुछ का दावा है कि पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष लापता हो गए हैं। खबरें ये भी आई हैं कि वह अपनी जान पर खतरे को देखते हुए रावलपिंडी में एक बंकर में भूमिगत हो गए हैं। इन रिपोर्ट्स ने पहले से ही फैली अफवाहों को और हवा दे दी है, जो हैशटैग #MunirOut के साथ एक्स पर ट्रेंड करती रहीं।

End of Feed