ED, CBI और CID में क्या अंतर है? जानिए कौन होता है इन सबका बॉस

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 22, 2024, 03:14 PM IST

Difference Between ED CBI And CID: सीबीआई का प्राथमिक कार्य भ्रष्टाचार, आर्थिक अपराध, धोखाधड़ी और हाई-प्रोफाइल मामलों जैसे गंभीर और जटिल अपराधों की जांच करना है।

Difference Between ED CBI And CID: देश में जब भी कोई अपराध होता है तो तीन एजेंसियों के नाम हमेशा सुनने को मिलते हैं। सीबीआई, सीआईडी और ईडी। आजकल ईडी की सबसे ज्यादा चर्चा है, वजह है कई बड़े नेताओं को यहां तक कि मुख्यमंत्री को भी ये मनी लॉन्ड्रिंग केस में अंदर कर चुकी है। कई ऐसे नेता हैं जिनके खिलाफ सीबीआई और ईडी दोनों के मामले चल रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि एक ही एजेंसी क्यों नहीं केस हैंडल करती है, अलग-अलग क्यों? जवाब है सभी का अपना एक अलग क्षेत्र होता है। क्राइम के हिसाब से ही एजेंसियां अपनी शक्तियों का प्रयोग करके आरोपियों के खिलाफ जांच करती है।

End of Feed