क्या है 'नोबेल शांति पुरस्कार' का '50 साल का गोपनीयता नियम?', कैसे होता है चयन, दौड़ में ट्रंप सहित ये 'अहम नाम'

नोबेल शांति पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार है यह 10 दिसंबर 2025 को प्रदान किया जाएगा, 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कई लोगों को नामांकित किया गया है इसमें '50 साल का गोपनीयता नियम?' भी है जानें क्या है यह...

Nobel Peace Prize 50 year Secrecy Rule: साल 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार अभी तक घोषित नहीं हुआ है, इसकी घोषणा 10 अक्टूबर, 2025 को की जाएगी बता दें कि नोबेल शांति पुरस्कार एक अंतरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार है जिसकी घोषणा नॉर्वे के ओस्लो में नॉर्वेजियन नोबेल समिति द्वारा की जाएगी और यह 10 दिसंबर 2025 को प्रदान किया जाएगा, नोबेल शांति पुरस्कार विजेताओं के चयन के लिए नॉर्वेजियन नोबेल समिति जिम्मेदार है।

Nobel Peace Prize

नोबेल शांति पुरस्कार (फोटो: टाइम्स नाउ नवभारत)

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन कोई भी व्यक्ति प्रस्तुत कर सकता है जो नामांकन के लिए योग्य हो, नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकन तभी वैध माना जाता है जब वह किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा प्रस्तुत किया जाता है जो कुछ निश्चित मानदंडों को पूरा करता हो।

End of Feed