क्या है Sky Bus सर्विस जिसकी गडकरी ने की चर्चा, क्या दोबारा शुरू होगा प्रोजेक्ट?

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 26, 2023, 02:54 PM IST

भारत में स्काई बस परियोजना की घोषणा पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2003 में नए साल के उपहार के तौर पर की थी।

Sky Bus: भारत में स्काई बस (Sky Bus) एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वह देश में स्काई बस व्यवस्था चालू होते देखना चाहते हैं। इस परियोजना के तहत दिल्ली और गुरुग्राम को जोड़ने की उम्मीद है, जिससे लोगों को मेट्रो के सहारे नहीं रहना पड़ेगा और ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। लेकिन असल में स्काई बस क्या है, और क्या पहली बार देश में इसके लिए कोशिशें की जा रही हैं? आइए इससे जुड़े हर पहलू पर नजर डालते हैं।

sky bus

स्काई बस प्रोजेक्ट

कैसे काम करती है स्काई बस?

स्काई बस एक कम लागत वाली, पर्यावरण के अनुकूल शहरी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली है जो मेट्रो की ही तरह है। हालांकि, यह केबल या कारों के सहारे ऊंचे ट्रैक पर चलती है। इस तरह बसें दुनियाभर में मौजूद हैं, जैसे जर्मनी में वुपर्टल श्वाइजरबैन या एच-बान परिवहन प्रणाली। स्काई बसें लगभग 100 किमी/घंटा की गति तक पहुंच सकती हैं और बिजली से चलती है। पारंपरिक मेट्रो की तुलना में इसमें कम बुनियादी ढांचे की जरूरत पड़ती है जिसके चलते इसकी परिचालन लागत कम होती है। इसका खास डिजाइन एक कंक्रीट बॉक्स के भीतर व्हीकल के पहियों और पटरियों को सुरक्षित करने के लिए गुरुत्वाकर्षण का इस्तेमाल करता है, जिससे इसके पटरी से उतरने का जोखिम कम रहता है।

End of Feed