PM Suryoday Yojana: क्या है पीएम सूर्योदय योजना, जिससे बिजली बिल हो जाएगा 'जीरो', क्या और किसे होगा फायदा

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 5, 2024, 10:01 PM IST

PM Suryoday Yojana: बजट में सरकार ने रूफटॉप सोलर से संबधित पीएम सूर्योदय योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत शुरुआत में एक करोड़ परिवारों को सोलर रूफटॉप लगाने के लिए सरकार मदद करेगी। इससे उनका बिजली का बिल भी जीरो होगा।

PM Suryoday Yojana: हाल ही में मोदी सरकार ने पीएम सूर्योदय योजना को जनता के सामने रखा है। पीएम सूर्योदय योजना बिजली के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा। जनता को इससे काफी फायदा होने वाला है।

PM Suryoday Yojana

क्या है पीएम सूर्योदय योजना

पीएम सूर्योदय योजना की घोषणा

बजट में सरकार ने रूफटॉप सोलर से संबधित पीएम सूर्योदय योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत शुरुआत में एक करोड़ परिवारों को सोलर रूफटॉप लगाने के लिए सरकार मदद करेगी। इससे उनका बिजली का बिल भी जीरो होगा। साथ ही सामान्य परिवार अपने घर पर बिजली पैदा करके बिजली बेचकर कमाई भी करेगा।' सरकार प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के हिस्से के रूप में सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करने की पूरी लागत वहन करेगी, जो एक करोड़ कम आय वाले परिवारों को मासिक 300 किलोवाट तक बिजली प्रदान करेगी।

End of Feed