Blackout Exercise क्या है? भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय सेना का इसपर क्यों है 'फोकस', ऐसे देते हैं अंजाम

What is Blackout Exercise: भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम में हुए आतंकी के बाद काफी ज्यादा तल्खी है वहीं भारत के एक कदम से पाकिस्तान में खलबली मचती दिख रही है, दरअसल फिरोजपुर में 'ब्लैकआउट' एक्सरसाइज किया गया है, जानिए क्या है ये...

What is Blackout Exercise: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है ऐसे में तमाम चर्चाओं को बल मिल रहा है वहीं पंजाब में फिरोजपुर कैंट बोर्ड ने 4 मई की शाम 30 मिनट का 'ब्लैकआउट' एक्सरसाइज (Blackout Exercise) किया गया, सवाल ये है कि आखिर ये किस तरह का अभ्यास है, जानते हैं...

What is Blackout Exercise

ब्लैकआउट एक्सरसाइज क्या है

युद्ध के दौरान शत्रु के हवाई हमलों से बचाव के लिए शहरों में रोशनी बुझाने की प्रक्रिया को ब्लैकआउट कहा जाता है, फिरोजपुर में ब्लैकआउट' अभ्यास रात नौ बजे से साढ़े नौ बजे तक छावनी क्षेत्र में किया गया, रात नौ बजे सायरन बजने के बाद इलाके की सभी लाइट बंद कर दी गईं। बताया गया कि इस अभ्यास का उद्देश्य युद्ध के खतरे के दौरान 'ब्लैकआउट' प्रक्रियाओं को लागू करने की तैयारी और प्रभावशीलता सुनिश्चित करना है, 'ब्लैकआउट' एक नियमित तैयारी से जुड़े अभ्यास का हिस्सा है।

End of Feed