कौन हैं डेमोक्रेटिक सीनेटर रिचर्ड ब्लुमेंथल? जिन्होंने ‘टैरिफ प्लान’ में ट्रंप का दिया साथ; भारत पर क्या पड़ेगा असर?

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट’ को 262-159 वोटों से पारित कर दिया है। विधेयक में रूस से बड़े पैमाने पर तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रावधान है। इसका संभावित असर भारत और चीन जैसे देशों पर पड़ सकता है।

अमेरिका ने एक बार फिर ‘टैरिफ बम’ फोड़ने का मन बना लिया है। एक बार फिर ट्रंप प्रशासन ने रूस के साथ-साथ भारत और चीन जैसे देशों पर दबाव बढ़ाने की तैयारी की है। दरअसल, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस पर नकेल कसने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतिबंध विधेयक को भारी बहुमत से पारित कर दिया है।

tariff news

जानें रूस पर ट्रंप के ‘टैरिफ प्लान’ के पीछे इस डेमोक्रेट सांसद रिचर्ड ब्लुमेंथल की क्या है भूमिका। AI IMAGE

प्रतिनिधि सभा में 159 के मुकाबले 262 वोटों से पारित हुए ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट’ का मकसद रूसी अधिकारियों, वित्तीय संस्थानों और उसकी अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ाना है। सीनेट से पहले ही मंजूरी पा चुका यह विधेयक अब अंतिम मंजूरी के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास जाएगा।

End of Feed