PDA का चक्रव्यूह टूटा तो अखिलेश की बढ़ी छटपटाहट, उपचुनाव से मायावती का हो गया मोहभंग

UP By Election Result 2024: देश के सबसे बड़े राज्य यूपी की विधानसभा की 9 सीटों पर उपचुनाव हुए। इनमें से छह सीटों पर भाजपा, एक पर उसका सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक दल और दो पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली। यानी का चुनाव नतीजा 7-2 का रहा। यह हार समाजवादी पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका है।

UP By Election Result 2024: चुनाव और उपचुनाव दोनों के नतीजे, खासकर महाराष्ट्र और यूपी के, विपक्ष पर बहुत भारी पड़े हैं। लोकसभा के लिहाज से देखें तो सीटों के लिहाज से ये दोनों देश के दो सबसे बड़े राज्य हैं। देश की राजनीति में दोनों राज्यों की हैसियत काफी बड़ी है। दोनों राज्य राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों के गढ़ और उनके वैचारिक आधार के केंद्र बिंदु हैं। इन दोनों ही राज्यों में प्रचंड जीत या भीषण हार के राजनीतिक मायने बहुत बड़े हो जाते हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस, शरद पवार वाली एनसीपी और उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना तो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की भीषण हार ने भविष्य की सियासत की एक नई लकीर खींच दी है। महाराष्ट्र और यूप उपचुनाव के नतीजे की टंकार और झंकार भाजपा नेताओं के हाव-भाव से लेकर उनकी हर बात में नजर आ रही है, तो हारे हुए विपक्ष के निशाने पर एक बार फिर वही इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) है जो हर हार के बाद तोहमत लेने का आदी हो चुकी है।

UP By election 2024

उत्तर प्रदेश उप चुनाव में सपा ने जीती दो सीटें।

यूपी में नौ सीटों पर हुए उपचुनाव

देश के सबसे बड़े राज्य यूपी की विधानसभा की 9 सीटों पर उपचुनाव हुए। इनमें से छह सीटों पर भाजपा, एक पर उसका सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक दल और दो पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली। यानी का चुनाव नतीजा 7-2 का रहा। यह हार समाजवादी पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका है। छह महीने पहले लोकसभा चुनाव में खुद 37 सीटें और कांग्रेस को छह सीटें जीताकर सभी को चौका देने वाली सपा उपचुनाव में ऐसे औंधे मुंह गिरेगी, इसकी उम्मीद नहीं थी। सपा अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश का अब तक का यह शानदार प्रदर्शन था, सपा को इतनी सीटें उसके संस्थापक मुलायम सिंह यादव के दौर में भी नहीं मिलीं। यूपी में इस शानदार जीत का श्रेय अखिलेश की सोशल इंजीनियरिंग पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक यानी PDA को दिया जाता है। चुनाव में अखिलेश की यह सोशल इंजीनियरिंग भाजपा पर भारी पड़ी और भगवा पार्टी 33 सीटों पर सिमट कर रह गई।

End of Feed