रूसी सैनिक को मारा तो 12 पॉइंट्स, जिंदा पकड़ा तो इतने...आखिर युद्ध में लगे सैनिकों को कैसे इनाम दे रहा यूक्रेन?

रूस-यूक्रेन युद्ध तीन साल से ज्यादा समय से चल रहा है। युद्ध से जूझ रहे पूर्वी यूरोप के देश ने इस लड़ाई को 'गेमिफाई' करने का एक नया तरीका निकाला है, जिसमें लंबे समय से चल रहे युद्ध में किसी भी नए कारनामे के लिए सैनिकों को पॉइंट दिए जा रहे हैं।

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध तीन साल से ज्यादा समय से चल रहा है। इसलिए कीव और मॉस्को दोनों ही सैनिकों को लड़ते रहने के लिए नए-नए इनामों की घोषणा करते रहते हैं। ऐसा ही एक कदम है लड़ाई को 'गेमिफाई' करना, जिसमें लंबे समय से चल रहे युद्ध में किसी भी नए काम के लिए सैनिकों को पॉइंट्स दिए जाते हैं।

ukraine

यूक्रेन युद्ध में लगे अपने सैनिकों को अलग तरीके से दे रहा इनाम (Photo-AP)

जिंदा और मुर्दा सैनिक पकड़ने के रेट

द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी सरकार ने 2024 में एक कॉम्पिटिशन रखा था जिसमें रूसी सैनिकों पर सफल हमलों के लिए रेजिमेंट को पॉइंट्स दिए जा रहे थे। गेम के नियमों के मुताबिक, एक घायल रूसी सैनिक के लिए 8 पॉइंट्स मिलेंगे, अगर यूक्रेनी सैनिक किसी दुश्मन रूसी सैनिक को मारते हैं, तो उन्हें 12 पॉइंट्स मिलेंगे और ड्रोन की मदद से किसी रूसी सैनिक को जिंदा पकड़ना जैकपॉट है, उसके लिए 120 पॉइंट्स मिलेंगे।

End of Feed