गाजा सिटी में हमास का सबसे ताकतवर हथियार है सुरंगों का भूलभुलैया, जमीनी हमले में इसलिए हिचक रहा इजरायल

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Oct 27, 2023, 11:47 AM IST

Tunnels in Gaza City : रिपोर्टों की मानें तो बीते कुछ दिनों में इजरायल की तरफ से 'सर्जिकल स्ट्राइक' की गई है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि हमास की ताकत को खत्म करने के लिए आईडीएफ को गाजा सिटी में दाखिल होकर हमास के सुरंगों के उस विशाल नेटवर्क को समाप्त करना होगा जिनमें वे छिपे हुए हैं। ये सुरंग दशकों से हमास के सुरक्षा कवच बने हुए हैं।

Tunnels in Gaza City : आतंकवादी संगठन हमास पर इजरायल के हमलों के 20 दिन बीत चुके हैं। हमास के ठिकानों को तबाह करने के लिए इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) उस पर ताबड़तोड़ हवाई हमले कर रही है। 7 अक्टूबर के हमास के हमलों के पांच दिनों बाद इजरायल ने गाजा सिटी की घेराबंदी कर दी। इजरायल के टैंक और बख्तरबंद वाहन गाजा सीमा के बेहद करीब हैं। हवाई हमले शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि हमास की सैन्य शक्ति पूरी तरह से खत्म करने के लिए आईडीएफ वहां दाखिल होकर जमीनी हमले करेगी लेकिन अभी तक इजरायल के सैनिक गाजा में दाखिल नहीं हुए हैं और आमने-सामने की लड़ाई नहीं हुई है।

tunnel in Gaza

गाजा सिटी में है सुरंगों का विशाल नेटवर्क।

सुरंगों में छिपे हैं करीब 30 हजार लड़ाके?

रिपोर्टों की मानें तो बीते कुछ दिनों में इजरायल की तरफ से 'सर्जिकल स्ट्राइक' की गई है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि हमास की ताकत को खत्म करने के लिए आईडीएफ को गाजा सिटी में दाखिल होकर हमास के सुरंगों के उस विशाल नेटवर्क को समाप्त करना होगा जिनमें वे छिपे हुए हैं। ये सुरंग दशकों से हमास के सुरक्षा कवच बने हुए हैं। इजरायल पर हमास का हमला पूरी प्लानिंग से हुई है यह बात तो सामने आ चुकी है। अब यह भी कहा जा रहा है कि जमीनी लड़ाई छिड़ने पर इजरायल के सैनिकों का मुकाबला करने के लिए हमास ने इन सुरंगों में अपनी पूरी तैयारी की है। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि इन सुरंगों में हमास के करीब 30 हजार लड़ाके छिपे हुए हैं।

End of Feed