चीन पर बेरहम हुए ट्रंप, 145 फीसदी तक पहुंच गया टैरिफ, अब क्या करने जा रहा है ड्रैगन?

ट्रंप ने बुधवार को चीनी सामान पर 125% शुल्क लगाने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि यह पहले लगाए गए 20% टैरिफ के अतिरिक्त है। यानी कुल टैरिफ 145 फीसदी पहुंच गया है।

Trump Tariffs on China: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीनी उत्पादों पर टैरिफ में की गई बढ़ोतरी से चीनी उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क 145 प्रतिशत तक पहुंच गया है। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। ट्रंप ने बुधवार को दर्जनों देशों पर नए टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोक दिया, लेकिन उन्होंने चीन से आयात पर नए टैरिफ को बढ़ाकर 125% करके बीजिंग पर दबाव बढ़ा दिया है। यह आंकड़ा इस साल की शुरुआत में फेंटेनाइल सप्लाई चेन में चीन की कथित भागीदारी का हवाला देते हुए लगाए गए 20% शुल्क पर आधारित है। इस साल ट्रंप द्वारा चीनी उत्पादों पर लगाया गया कुल टैरिफ अब 145% हो गया है।

Trump Jinping

ट्रंप का चीन को झटका

चीनी सामान पर 125% टैरिफ

ट्रंप ने बुधवार को चीनी सामान पर 125% शुल्क लगाने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि यह पहले लगाए गए 20% टैरिफ के अतिरिक्त है। कैबिनेट की बैठक में ट्रंप ने अपनी टैरिफ नीतियों का बचाव किया, जिसने वैश्विक बाजारों को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका बहुत अच्छी स्थिति में है। ट्रंप ने कहा, हम देश के कामकाज के तरीके से बहुत खुश हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि दुनिया हमारे साथ निष्पक्ष व्यवहार करे। घोषणा के बाद ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने इस कदम को वैश्विक सहयोग को प्रोत्साहित करते हुए चीन को अलग-थलग करने की एक सोची-समझा रणनीति बताया।

End of Feed