कश्मीर से लेकर केरल तक...ED जांच के दायरे में हैं ये मुख्यमंत्री और पूर्व-सीएम, देर-सबेर गाज गिरना तय

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 1, 2024, 12:45 PM IST

हेमंत सोरेन की ही तरह कई और मुख्यमंत्री और पूर्व सीएम भी ईडी के रडार पर हैं और देर-सबेर इनमें से कई के खिलाफ सख्त कार्रवाई से इनकार नहीं किया जा सकता है।

ED Probe Against CM: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तार ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी को फिर चर्चा में ला दिया है। पिछले कुछ वर्षों में ईडी ने हाई प्रोफाइल मामलों में बड़ी गिरफ्तारियां की हैं। एजेंसी ने कई मुख्यमंत्रियों, बड़े नेताओं आर बिजनेसमैन के खिलाफ लंबी जांच पूछताछ का सिलसिला चलाया है। सोरेन ही नहीं, कई और मुख्यमंत्री और पूर्व सीएम भी ईडी के रडार पर हैं और देर-सबेर इनमें से कई के खिलाफ सख्त कार्रवाई से इनकार नहीं किया जा सकता। आइए जानते हैं फिलहाल ईडी के रडार पर कौन-कौन से बड़े नेता और मुख्यमंत्री हैं।

ED probe

ईडी जांच के दायरे में नेता

अरविंद केजरीवाल

सबसे बड़ा नाम है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले से एजेंसी की जांच का सामना कर रहे हैं। एजेंसी का आरोप है कि केजरीवाल ने इस मामले में निजी लोगों का पक्ष लिया जिन्होंने कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी। केजरीवाल अब तक ईडी के चार समन को नजरअंदाज कर चुके हैं।

भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी ईडी के निशाने पर हैं। बघेल अपनी सरकार के दौरान कोयला परिवहन, शराब की दुकानों के संचालन और महादेव गेमिंग ऐप में अनियमितताओं से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के कम से कम तीन मामलों में ईडी जांच का सामना कर रहे हैं।

End of Feed