बांग्लादेश से आया मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद कैसे बन गया बिजॉय दास, सैफ पर हुए हमले से पहले और बाद की पूरी कहानी

सैफ अली खान पर हमला करने वाला मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को लेकर पुलिस का दावा है कि वो बांग्लादेशी है और अवैध रूप से भारत आया था।

सैफ अली खान पर हमला करने वाले को पुलिस ने पकड़ लेने का दावा किया है। सैफ पर हमला करने वाले आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है, लेकिन जब पुलिस ने पकड़ा और उसकी पहचान की तो उसने अपना नाम बिजॉय दास बताया। हालांकि जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो कई जानकारी सामने आई, पहला वो हिंदुस्तानी नहीं, बांग्लादेशी है, अवैध रूप से आया है और आते ही नाम बदल लिया था। पुलिस ने सैफ के हमलावर की सारी कहानी बता दी है। आइए जानते हैं कि कैसे और क्यों मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बना बिजॉय दास और सैफ पर हमला करने से पहले वो क्या करता था?

Mohammad Shariful Islam Shahzad

शहजाद क्यों बना बिजॉय दास

शहजाद क्यों बना बिजॉय दास

पुलिस ने जिस शख्स को पकड़ा है उसके तार मूल रूप से बांग्लादेश से जुड़े हैं। एक शख्स बांग्लादेश से भारत आता है, वो भारत कोई कागज या वीजा पर नहीं आता है, बल्कि अवैध तरीके से आता है और फिर अपना नाम बदल एक हिंदू नाम बिजॉय दास रख लेता है, ताकि लोग उसे बंगाली समझें न कि बांग्लादेशी। नाम बदलने से न तो पुलिस शक करती और न लोग, उसे काम आसानी से मिल जाता और अगर कोई क्राइम में फंसता तो भी वो एक भारतीय नागरिक के रूप में होता न कि बांग्लादेशी। दूसरा हाल के महीनों में मुंबई समेत कई राज्यों में पुलिस अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं, ऐसे में अगर शहजाद किसी रेड में फंसता तो बिजॉय दास के नाम से बच सकता था।

End of Feed