केजरीवाल से संदीप दीक्षित ने लिया मां की हार का बदला! खुद भले न जीत सके लेकिन AAP मुखिया को सीधे हरवा गए

नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा का चुनाव हार गए हैं। उनकी हार में सबसे बड़ी भूमिका संदीप दीक्षित ने निभाई है, जिनकी मां शीला दीक्षित के खिलाफ कभी अरविंद केजरीवाल ने अपनी चुनावी लड़ाई की शुरुआत की थी।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की सबसे हॉट सीट नई दिल्ली पर बहुत बड़ा उलटफेर हुआ है। इस चुनाव में कांग्रेस ने वो कर दिखाया है, जो पिछले दो चुनावों में नहीं कर पाई थी। नई दिल्ली सीट पर कभी शीला दीक्षित को हराकर अरविंद केजरीवाल ने इतिहास रचा था, जीत के बाद केजरीवाल सीएम बने थे, लेकिन इस बार वो पटखनी खा गए, नई दिल्ली सीट से केजरीवाल हार गए, इस हार में बीजेपी के प्रवेश वर्मा का जितना हाथ है, उससे कहीं ज्यादा कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित का हाथ है। अगर संदीप दीक्षित इस सीट से चुनाव नहीं लड़ रहे होते तो शायद केजरीवाल की शर्मनाक हार नहीं होती। कहा जा रहा है कि संदीप दीक्षित ने अपनी मां के अपमान का बदला इस चुनाव में ले लिया।

sandeep dikshit (2).

संदीप दीक्षित के कारण कैसे हारे नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल

End of Feed