क्या अखिलेश बिगाड़ेंगे विपक्ष का खेल? जम्मू-कश्मीर चुनाव में सपा की एंट्री के साइड इफेक्ट समझिए

Jammu Kashmir: क्या अखिलेश यादव के एक फैसले से विपक्षी दलों के गठबंधन का खेल बिगड़ने वाला है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की एंट्री हो चुकी है। सपा के इस कदम से विपक्ष का समीकरण कितना बदलेगा, किसे फायदा होगा और किसका नुकसान...?

Samajwadi Party Plan for Elections: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की एंट्री हो चुकी है, ऐसे में अब अखिलेश की पार्टी किसका खेल बिगाड़ेगी? क्या विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूजिव अलायंस (INDIA) में दरार पड़ने वाली है? इस तरह के तमाम सवाल उस वक्त से उठने शुरू हो गए, जब सपा की एंट्री जम्मू-कश्मीर चुनाव में हुई। आखिर अखिलेश यादव को ऐसा फैसला क्यों, लेना पड़ा जिससे विपक्षी एकता के दावे खोखले साबित होने लगे। आपको सारा गुणा-गणित समझाते हैं।

Samajwadi Party Plan for Elections

उमर अब्दुल्ला, राहुल गांधी, अखिलेश यादव।

किसे फायदा होगा और किसका नुकसान?

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में आखिरी मौके पर समाजवादी पार्टी ने अपनी एंट्री की घोषणा की है। नामांकन दाखिल होने से और नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने के बाद पार्टी ने रविवार शाम बताया कि उसने अपने 20 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। यहां विधानसभा की कुल 90 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में 20 सीटें बहुत मायने रखती हैं। सवाल उठता है कि इस बदले समीकरण से किसे फायदा होगा और किसका नुकसान होगा।

End of Feed