Exclusive: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर कांग्रेस में बवाल, 2024 में विपक्षी एकता पर लगा प्रश्नचिन्ह

  • Authored by: गौरव श्रीवास्तवEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 1, 2023, 11:53 AM IST

शराब घोटाले मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सीबीआई हिरासत में हैं। इसके समर्थन और विरोध को लेकर कांग्रेस के नेता दो धड़े में बंट गए हैं। इससे विपक्षी एकता पर भी प्रश्नचिन्ह लग गया है।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता फिलहाल सीबीआई की हिरासत में हैं। दिल्ली में मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी जहां भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल सरकार पर हमलावर हैं वहीं कांग्रेस कन्फ्यूज नजर आ रही है। सूत्र बता रहे हैं कि सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पार्टी दो धड़े में बंट गई है।

Manish Sisodia

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

माकन को प्रेस कॉन्फ्रेंस की नहीं मिली मंजूरी

दिल्ली में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन जो पार्टी मुख्यालय से केजरीवाल को शराब नीति पर डिबेट के लिए ललकार चुके थे, उन्हीं माकन को केंद्रीय नेतृत्व ने दो बार मांगने के बावजूद प्रेस कांफ्रेंस के लिए मंच नहीं दिया। जिसके बाद एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए माकन न सिर्फ बिफरे नजर आए बल्कि आप के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेताओं को भी नसीहत दे दी।

End of Feed