BJP से जुड़े थे कन्हैया लाल के हत्यारे, नेताओं ने आरोपियों को छुड़ाया था...सीएम गहलोत का पलटवार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 13, 2023, 11:22 AM IST

सीएम गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश कर रही है।

Rajasathan Election 2023: राजस्थान में सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दर्जी कन्हैया लाल तेली के हत्यारे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े थे। पिछले साल 28 जून को उदयपुर में दो लोगों ने कन्हैया लाल की उनकी दुकान पर हत्या कर दी थी और इसकी गूंज पूरे देश में सुनाई पड़ी थी। गहलोत ने आरोप लगाया कि कन्हैया लाल की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने उनकी हत्या से कुछ दिन पहले एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था और भाजपा नेता उन्हें छुड़ाने के लिए पुलिस स्टेशन आए थे।

CM Gehlot

सीएम अशोक गहलोत

गहलोते बोले, अपराधियों का संबंध भाजपा से है

समाचार एजेंसी एएनआई ने गहलोत के हवाले से कहा कि इन अपराधियों का संबंध भाजपा से है। घटना के कुछ दिन पहले पुलिस ने इन आरोपियों को किसी अन्य मामले में गिरफ्तार किया था और कुछ भाजपा नेता उन्हें छुड़ाने के लिए पुलिस स्टेशन गए थे। गहलोत ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश कर रही है। गहलोत का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखती है। उन्होंने गुरुवार को उदयपुर के पास एक चुनावी रैली के दौरान दर्जी कन्हैया लाल की नृशंस हत्या का जिक्र करते हुए यह बात कही थी।

End of Feed