'प्रोजेक्ट कुशा': S-400 जैसा अपना एयर डिफेंस सिस्टम तैयार कर रहा भारत, आसमान को अभेद्य बना देगी इसकी ताकत

। एयर डिफेंस सिस्टम की इसी उपयोगिता और प्रासंगिकता को समझते हुए भारत अपना एक स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम तैयार कर रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक भारत के इस प्रोजेक्ट का नाम 'कुशा' है जिसे रक्षा विकास एवं अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ) विकसित कर रहा है। अभी इसके प्रोटोटाइप पर काम चल रहा है।

India Project Kusha : युद्ध या संघर्ष के दौरान वायु रक्षा प्रणाली यानी एयर डिफेंस सिस्टम की कितनी अहमियत होती है, यह 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान देखने को मिल गया। इतने बड़े स्तर पर भारत में अभी इस तरह से एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय नहीं किया गया था लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी हवाई हमलों को नाकाम करने में इस सिस्टम ने कमाल का काम किया जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। पुंछ, राजौरी जैसे नियंत्रण रेखा की कुछ जगहों को अगर छोड़ दिया जाया तो पाकिस्तान के ड्रोन, मिसाइल, फाइटर प्लेन जैसे आसमानी खतरों को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने बहुत हद तक हवा में ही नाकाम कर दिया। इन आसमानी खतरों को निष्क्रिय करने में भारत की कई एयर डिफेंस प्रणालियां सक्रिय थीं। इनमें एस-400, आकाश, आकाशतीर, बराक-8, शिल्का और एल-70 जैसे एयर डिफेंस सिस्टम प्रमुख तौर पर हैं जिन्होंने आसमानी खतरों को ध्वस्त किया।

Project Kusha

'प्रोजेक्ट कुशा' पर काम कर रहा डीआरडीओ।

DRDO विकसित कर रहा 'प्रोजेक्ट कुशा'

भविष्य के खतरों और युद्धों को देखते हुए एयर डिफेंस सिस्टम की भूमिका काफी अहम मानी जा रही है। यानी जिसके पास एयर डिफेंस सिस्टम जितना मजबूत और शक्तिशाली होगा, वह देश उतना ही दुश्मन पर भारी पड़ेगा और खुद को सुरक्षित रख पाएगा। भारत भी इस बात को समझ रहा है। एयर डिफेंस सिस्टम की इसी उपयोगिता और प्रासंगिकता को समझते हुए भारत अपना एक स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम तैयार कर रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक भारत के इस प्रोजेक्ट का नाम 'कुशा' है जिसे रक्षा विकास एवं अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ) विकसित कर रहा है। यह एयर डिफेंस सिस्टम रूस से मंगाए गए S-400 जैसा होगा, यह उससे बेहतर भी हो सकता है। खास बात यह है कि 'प्रोजेक्ट कुशा' पूरी तरह से भारतीय यानी स्वदेशी होगा। इसमें S-400 जैसी खूबियां होंगी और यह देश के एयर डिफेंस सिस्टम का एक मजबूत स्तंभ होगा।

End of Feed