कश्मीर में इस दिन दौड़ेंगी दो वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी देंगे सौगात, घाटी में बनेगा नया इतिहास, रोएगा पाकिस्तान

272 किलोमीटर लंबे इस सेक्शन में 119 किलोमीटर लंबी सुरंग है। यह पूरा इलाका कश्मीर के धार्मिक, पर्यटन और कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहद अहम है। भारत के लिए इसके क्या मायने हैं समझिए।

Vande Bharat Express in Kashmir: कश्मीर और देश को जल्द ही हाईटेक ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) के कटरा-सांगलदान खंड के अंतिम खंड का उद्घाटन करेंगे, जो 272 किलोमीटर लंबी परियोजना है। इस खंड में चिनाब रेलवे ब्रिज शामिल है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। यह वाया कटरा, नई दिल्ली और कश्मीर के बीच सीधा रेल संपर्क बनाएगा।

USBRL project

कश्मीर में दौड़ेगी वंदे भारत

स्थानीय गांव के लोग बेहद खुश

पुल के पास बक्कल गांव के एक निवासी ने कहा, यह पुल हमारे इलाके में है। 19 अप्रैल को पीएम मोदी इस पुल का उद्घाटन करेंगे। हम बहुत खुश हैं; गांव में हर कोई बहुत खुश है। इस पुल के निर्माण से बहुत सारे रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं, और उद्घाटन के बाद भी हमें रोजगार के अवसर मिलेंगे। 10 अप्रैल को रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक (दिलीप कुमार ने 272 किलोमीटर लंबी यूएसबीआरएल प्रोजेक्ट का महत्व बताया जिसमें 119 किलोमीटर लंबी सुरंग भी शामिल है।

End of Feed