एक्सप्लेनर्स

PAK के एक्टिविस्ट PM मोदी के मुरीदः बोले- India में Muslims सेफ, पर मेल-जोल के लिए करना होगा यह काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2023, 08:01 PM IST

आपके प्रिय हिंदी चैनल टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- आगामी 10 सालों में भारत भी बड़ी ताकत होगा। चीन को इससे कड़ी टक्कर मिलेगी।

मुनीष देवगन की रिपोर्ट।

पाकिस्तान में मानवाधिकार कार्यकर्ता जुल्फिकार शाह ने कहा है कि भारत में मुसलमान बिल्कुल सुरक्षित हैं। फिर चाहे वह आर्थिक तौर पर हों या सियासी तौर पर। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हिंदुस्तानी मुस्लिमों को भारतीय आबादी के साथ मेल-जोल वाला माहौल चाहिए, ताकि वह वहां पर और खुलकर आ सकें। वह यह भी बोले कि भारत के मुसलमान को गोहत्या की रस्म बंद करनी पड़ेगी, तभी जाकर ऐसा मुमकिन हो सकेगा। भारत में सियासी संकट नहीं रहा है, लिहाजा ऐसा लगता है कि भारत नेतृत्व करने वाली स्थिति में रहेगा।

सरहद पार सिंध प्रांत में रहने वाले शाह ने टाइम्स नाउ नवभारत के मुनीष देवगन से खास बातचीत के दौरान न केवल पड़ोसी मुल्क की मौजूदा हालत बयान की बल्कि भारत की जमकर तारीफ भी की। वह वहां दो से तीन बरस से हैं। उन्होंने दावा किया कि वह वहां रह कर कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं। न कुछ लिख पा रहे हैं और न ही अपनी बात को खुलकर बयान कर पा रहे हैं।

उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के काम करने का तरीका बेहद पसंद है। वह बोले- आने वाले 10 सालों में भारत भी बड़ी ताकत होगा, जिससे चीन को कड़ी टक्कर मिलेगी। उनको यह भी लगता है कि भारत में मुसलमान सेफ हैं। पाक में जो खाने के लाले पड़े हैं उसकी बड़ी वजह पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article