एक्सप्लेनर्स

'अब्दाली मिसाइल' का परीक्षण कर 'इतरा' रहा पाकिस्तान, भारत की मिसाइलें ऐसे देंगी मुंहतोड़ जवाब!

Indian Missile vs Pakistan Missile: पाकिस्तान ने 'अब्दाली मिसाइल' का परीक्षण (Pakistan Abdali Missile) किया है इसके दम पर वो कूद रहा है और इसे भारत के लिए चेतावनी बता रहा है, आइए जानते हैं कि भारत इससे कैसे निपटेगा...

Image

भारतीय मिसाइल बनाम पाकिस्तान मिसाइल

KEY HIGHLIGHTS
  1. अब्दाली मिसाइल अत्याधुनिक इनर्शियल और सैटेलाइट-आधारित नेविगेशन सिस्टम से लैस
  2. इसका CEP भी कम है इसी को लेकर पाकिस्तान ज्यादा ही उत्साह में है
  3. भारत के पास पाकिस्तान से बहुत ज्यादा खतरनाक और घातक एक से बढ़कर एक मिसाइलें हैं

Indian Missile vs Pakistan Missile: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान द्वारा अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल (Pakistan Abdali Missile) का परीक्षण किया गया है, बताते हैं कि पाक इसे दिखाकर भारत को चेता रहा है, बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है इस हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

अब्दाली मिसाइल 450 KM तक मार कर सकती है अब्दाली मिसाइल को हत्फ-2 के नाम से भी जाना जाता है और यह शॉर्ट रेंज की मिसाइल है। बताया जा रहा है कि अब्दाली मिसाइल अत्याधुनिक इनर्शियल और सैटेलाइट-आधारित नेविगेशन सिस्टम से लैस है और इसका CEP भी कम है, इसी को लेकर पाकिस्तान ज्यादा ही उत्साह में है।

abdali missile pakistan

abdali missile pakistan

अब्दाली बैलेस्टिक मिसाइल हत्फ-1 का एडवांस्ड वर्जन

पाक सीमा से लगे इलाकों में त्वरित हमलों के लिए पाकिस्तान इस मिसाइल का इस्तेमाल करता है जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक पाकिस्तान के अंतरिक्ष अनुसंधान आयोग और रक्षा अनुसंधान इकाइयों ने मिलकर इसे तैयार किया है, अब्दाली बैलेस्टिक मिसाइल हत्फ-1 का एडवांस्ड वर्जन है।

भारत के पास पाकिस्तान के इस कदम का 'मुंहतोड़ जवाब'

बता दें कि भारत के पास पाकिस्तान से बहुत ज्यादा खतरनाक और घातक एक से बढ़कर एक मिसाइलें हैं और अब्दाली मिसाइल तकनीक के मामले में भारतीय मिसाइल के सामने कहीं भी नहीं टिकती है क्योंकि भारत की मिसाइलों की रेंज काफी ज्यादा है।

भारतीय मिसाइलों की ताकत जान लें (Power of Indian Missile) -

  • भारतीय अग्नि-5 मिसाइल की रेंज 5,000 से 5,500 KM है
  • अग्नि-IV मिसाइल की रेंज 4000 किमी है
  • अग्नि-III मिसाइल की रेंज लगभग 3,000 से 3,500 है
  • K-4 एसएलबीएम जैसी लंबी दूरी की मिसाइल जो 3500 KM रेंज की हैं
बता दें कि ये वो मिसाइलें हैं जो पाकिस्तान के किसी भी हिस्से को निशाना बना सकती हैं

'अब्दाली मिसाइल' का टेस्ट कर पाकिस्तान ने भारत को उकसाया

भारत पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण को 'स्पष्ट तौर पर उकसावे की कार्रवाई' मानता है। पाकिस्तान की सेना ने सतह से सतह पर मार करने वाली अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।

Agni 3 Missile India

Agni 3 Missile India

जानकारों का कहना है- 'स्पष्ट रूप से उकसावे की कार्रवाई'

पाकिस्तान की सेना ने कहा, 'इस परीक्षण का उद्देश्य सैनिकों की परिचालन तत्परता सुनिश्चित करना और मिसाइल की उन्नत नौसंचालन प्रणाली और गतिशीलता विशेषताओं सहित प्रमुख तकनीकी मापदंडों को परखना था।' बयान में कहा गया कि मिसाइल प्रक्षेपण 'एक्सरसाइज इंडस' का हिस्सा था, लेकिन इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी वहीं घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि मिसाइल परीक्षण 'स्पष्ट रूप से उकसावे की कार्रवाई' है।

AGNI 5 Missile India

AGNI 5 Missile India

'अपराधियों, समर्थकों और षड्यंत्रकारियों' को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा'

भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि आतंकवादी हमले के 'अपराधियों, समर्थकों और षड्यंत्रकारियों' को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि सशस्त्र बलों को आतंकवादी हमले पर भारत के जवाब के तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने की 'पूर्ण स्वतंत्रता' है।

भारत ने उठाए पाकिस्तान के खिलाफ कई 'कड़े कदम'

भारत ने 23 अप्रैल को पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदमों की घोषणा करते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था, अटारी स्थित एकमात्र भूमि सीमा परगमन चौकी को बंद कर दिया था और राजनयिक संबंधों को और कमतर कर दिया था।इसके जवाब में, पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया तथा तीसरे देशों के माध्यम से होने वाले व्यापार सहित भारत के साथ सभी प्रकार के व्यापार पर रोक लगा दी थी।भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ताजा कदम उठाते हुए तत्काल प्रभाव से पड़ोसी देश से सभी वस्तुओं के आयात पर रोक लगा दी। साथ ही सभी डाक सेवाओं को भी निलंबित कर दिया और भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article