'मिसाइलबाज' किम को 'फ्रीडम शील्ड 23' से कड़ा संदेश, खास है अमेरिका-साउथ कोरिया का सैन्य अभ्यास

  • Edited by: आलोक कुमार राव
  • Updated Mar 13, 2023, 01:29 PM IST

US-South Korea Military drills : अमेरिका के साथ साउथ कोरिया का यह सैन्य अभ्यास इतना खास क्यों है? क्यों किम-जोंग-उन अमेरिका-साउथ कोरिया के बीच बढ़ती नजदीकी से बौखलाए हुए हैं और इस सैन्य अभ्यास के मायने क्या हैं?

US-South Korea Military drills : उत्तर कोरियाई तानाशाह किम-जोंग-उन समय-समय पर कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं, जो अमेरिका समेत कई मुल्कों की टेंशन बढ़ा देता है। एक तरफ दुनिया रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग से बेहाल है तो दूसरी तरफ उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण ने फिर से अमेरिका के साथ उसके संबंधों को तनावपूर्ण कर दिया है। दरअसल, बीते गुरुवार को उत्तर कोरिया ने छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी, इसके बाद रविवार को फिर से सबमरीन से दो क्रूज मिसाइलें दागी गईं।

kim jong un

मिसाइल टेस्ट साइट पर किम जॉन्ग उन।

उत्तर कोरिया का कहना है कि यह मिसाइल परीक्षण अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच शुरू होने जा रहे सैन्य अभ्यास से पहले उसका शक्ति परीक्षण है। वह साउथ कोरिया से पनप रहे खतरे से खुद को बचाने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही उत्तर कोरिया ने अपनी सेना और खुफिया एजेंसियों को भी हाईअलर्ट पर रख दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अमेरिका के साथ साउथ कोरिया का यह सैन्य अभ्यास इतना खास क्यों है? क्यों किम-जोंग-उन अमेरिका-साउथ कोरिया के बीच बढ़ती नजदीकी से बौखलाए हुए हैं और इस सैन्य अभ्यास के मायने क्या हैं?

End of Feed