एक्सप्लेनर्स

Exclusive: BJP अपनी राजनीति के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल करती है- बोले हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 19, 2023, 09:51 PM IST

Exclusive: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने तीन महीने हो चुके हैं। कांग्रेस ने इस बार सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल का सीएम बनाया है। हालांकि राज्य कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें समय-समय पर आती रहती हैं। हालांकि सुक्खू का दावा है कि कांग्रेस में सबकुछ ठीक है और वो एक स्थिर सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

Image

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

Exclusive: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों के छापे और जांच को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि बीजेपी अपनी राजनीति के लिए इन एजेंसियों का इस्तेमाल करती है।

क्या कहा सीएम ने

सुक्खू ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपनी राजनीति के लिए एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है। टाइम्स नाउ के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, सुक्खू ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग सहित केंद्रीय एजेंसियां किसी भी राज्य में चुनाव से पहले सक्रिय हो जाती हैं।

अपनी सरकार पर क्या बोले

आगे हिमाचल के सीएम ने अपनी सरकार के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार स्थिर है, उसे कोई संकट नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद, कैबिनेट गठन में देरी के बावजूद कांग्रेस विधायकों ने पार्टी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा- "हिमाचल प्रदेश में 1 महीने थक कैबिनेट नहीं था, लेकिन विधायकों ने पार्टी नहीं छोड़ी, साफ है, हम एक स्थिर सरकार प्रदान करेंगे।"

अडानी मामले पर भी रखा विचार

अडानी को लेकर कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार पर हमलावर है। राहुल गांधी लगातार अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर हमला बोल रहे हैं। इसे लेकर जब हिमाचल सीएम से पूछा गया कि एक तरफ तो कांग्रेस अडानी ग्रुप को घेर रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस की राज्य वाली सरकार उनके साथ काम कर रही है, इसपर वो क्या सोचते हैं? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की आपत्ति नीतिगत स्तर पर है। उन्होंने कहा कि सरकार सबके साथ काम करती है। सुक्खू ने कहा- "हमने अडानी को स्पष्ट कर दिया है कि लोगों के हितों को सर्वोपरि माना जाएगा।"

राहुल गांधी की तारीफ

सुक्खू से जब राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस नेतृत्व की विफलता के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विपक्ष का प्रदर्शन सिर्फ संख्या से तय नहीं होना चाहिए। राहुल गांधी आम आदमी के मुद्दों को सरकार के सामने उठा रहे हैं, उसकी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा-"एक समय में भाजपा दो सीटों पर थी। लोकतंत्र में विपक्ष की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राहुल गांधी उस भूमिका को निभा रहे हैं, जो उनके लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोगों की आवाज उठाने की भूमिका है।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article