नीतीश कुमार के किस बयान के बिहार में शुरू हुआ नया ड्रामा? ...और बदलने लगी सियासी हवा

Bihar Politics: बिहार में एक बार फिर सियासी उठापटक शुरू होने वाली है। कयास लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर पलटी मारने वाले हैं। क्या आप जानते हैं कि आखिर नीतीश ने ऐसा क्या कह दिया था, जिसके बाद सारा सियासी बखेड़ा शुरू हुआ। आपको बताते हैं कि बिहार में अब क्या हो सकता है।

एक नारा बड़ा मशहूर है, 'बिहार में बहार है-नीतीश कुमार है...' चाहें भाजपा हो या फिर लालू की आरजेडी, नीतीश कुमार ने न जाने कौन सी गोटी सेट कर रखी है कि सीएम की कुर्सी उन्हीं के ईर्द-गिर्द घूमती रहती है। एक बार फिर बिहार की सियासत में नया ड्रामा शुरू हो गया है। कयास लगाया जा रहा है कि एक बार फिर नीतीश पाला बदल लेंगे और लालू यादव को गच्चा देंगे। इस नए सियासी उठापटक की असल वजह चाहें जो भी हो नीतीश के एक बयान ने कई इशारे कर दिए थे।

Bihar Politics Nitish Vs Lalu

बिहार में सियासी उठापटक का दौर शुरू।

नीतीश के किस बयान के बाद शुरू हुआ सियासी बखेड़ा?

मौका था कर्पूरी ठाकुर की जयंती का, जब नीतीश कुमार ने एक मंच से भाषण देते हुए परिवारवाद की राजनीति को कटघरे में खड़ा कर दिया। ये समझना फिलहाल थोड़ा मुश्किल है कि नीतीश कुमार का ये बयान संयोग था या फिर उनका कोई प्रयोग था। जिसमें वो बोल रहे थे कि 'आप सभी को याद रखना चाहिए कि अन्य चीजों के अलावा, कर्पूरी ठाकुर को कभी भी अपने प्रभाव का इस्तेमाल नहीं करने के लिए याद किया जाएगा। कर्पूरी जी ने कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया।'

End of Feed