National Pension System: एनपीएस में निवेश करना चाहिए या नहीं, जानिए फायदे और नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 10, 2023, 07:22 PM IST

National Pension System: नेशनल पेंशन सिस्टम या एनपीएस में निवेश करना चाहिए या नहीं, इस पर विचार करने से पहले रिटायरमेंट प्लान एनपीएस के बारे में जानना जरूरी है।

National Pension System: एनपीएस, रिटायरमेंट के लिए बचत करने का सबसे अच्छा तरीका है। इसमें 18 से 70 वर्ष के कामगारों से अंशदान एकत्र किया जाता है। अंशदान पर सेक्शन 80 CCD (1) के तहत टैक्स डिडक्शन भी मिलता है, और आप अपने एनपीएस अकाउंट में अंशदान के जरिए 1.5 लाख रुपए की डिडक्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, 80 CCD (1B) के तहत, आप अतिरिक्त 50,000/- रुपए की अतिरिक्त डिडक्शन भी प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह से, आप इस विकल्प के जरिए 2 लाख रुपए तक की डिडक्शन प्राप्त कर सकते हैं।

National Pension System

एनपीएस के बारे में जानिए

एनपीएस में निवेश करने की लागत बहुत कम है तथा इसकी तुलना इंडेक्स फंड से की जा सकती है। आपके पैसे को ईक्विटी (E), सरकारी बांड (G), कॉर्पोरेट बांड (C) और वैकल्पिक फंड्स (A) जैसे आरईआईटी में बांट दिया जाता है। रिटर्न इंडेक्स फंड के समान होते हैं। एनपीएस में एक्टिव बनाम ऑटो डायवर्सिफिकेशन विकल्प भी उपलब्ध हैं। एक्टिव विकल्प में, ईक्विटी में अधिक एलोकेशन किया जाता है।

End of Feed