क्या महाराष्ट्र में होने वाला है 'नया खेला'? शिंदे की टेंशन बढ़ा रहीं अटकलें, समझिए समीकरण

CM Shinde in Tension: महाराष्ट्र की सियासत में कुछ बड़ा होने वाला है, ऐसे इशारे सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर एक बार फिर राज्य में उथल-पुथल देखी जा सकती है। दरअसल अटकलों का दौर उस वक्त तेज हो गया जब भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस के उस बयान को पोस्ट किया जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि 'मैं लौटूंगा...।'

Maharashtra Politics News: सियासत में सरप्राइज के लिए महाराष्ट्र का कोई जवाब नहीं है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना में दो फाड़ हुआ तो सरकार बदली और एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री की कुर्सी को अपनी जकड़ में ले लिया था, उसके बाद चाचा शरद पवार को उनके भतीजे अजित पवार ने ऐसा गच्चा दिया कि एनसीपी दो हिस्सों में बिखर गई। अब एक बार फिर अटकलों का दौर तेज हो गया है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री की कुर्सी की खातिर एक बार फिर राज्य में सियासी उठापटक देखी जा सकती है। इस सियासी तपिश के बीच सबसे ज्यादा एकनाथ शिंदे की टेंशन में इजाफा होने के आसार हैं। आपको पूरा सियासी समीकरण समझाते हैं।

Maharashtra CM

क्या महाराष्ट्र की सियासत में होने वाली है बड़ी उलटफेर?

महाराष्ट्र में फिर क्यों मचा सियासी बवाल?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई ने शुक्रवार शाम को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ एकाउन्ट पर अपने नेता, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का चार साल पुराना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने राज्य की सत्ता में वापसी की बात कही है, जिसको लेकर राज्य के राजनीतिक हलकों में कयासों का दौर शुरू हो गया है। वीडियो में भाजपा नेता कहते सुनाई दे रहे हैं, 'मैं नये महाराष्ट्र के निर्माण के लिए लौटूंगा।' हालांकि, उक्त पोस्ट को दो घंटे बाद ही हटा दिया गया। फडणवीस 2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री थे। तब उन्होंने कहा था, 'मी पुन्हा येईन' (मैं लौटूंगा)। उनकी टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर कई मीम बने थे।

End of Feed