Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश में 'मिशन 29' को कैसे साकार करेगी भाजपा? इन तीन सीटों पर आसान नहीं होगी जीत

Madhya Pradesh Politics: भाजपा ने मध्य प्रदेश में सभी 29 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है, मगर इस मिशन को वो कैसे साकार करेगी, ये देखना बेहद दिलचस्प होगा। दरअसल, एमपी की तीन ऐसी सीटें हैं, जहां जीत दर्ज कर पाना इस बार आसान नहीं होगा। आपको समीकरण समझना चाहिए।

'Mission 29' for Madhya Pradesh: लोकसभा चुनाव को लेकर हर किसी ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। मध्य प्रदेश की सियासत में सटीक निशाना लगा पाना इस बार भाजपा के लिए आसान नहीं होगा। भाजपा ने एमपी की सभी 29 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है और 'मिशन 29' को अंजाम देने की कोशिश में जुटी हुई है। मगर सूबे की तीन ऐसी सीटें हैं, जहां भारतीय जनता पार्टी को मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

BJP Mission 29 MP Lok Sabha Chunav

मध्य प्रदेश में भाजपा का राह नहीं आसान।

कैसे पूरा होगा भाजपा का मध्य प्रदेश में 'मिशन 29'?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आगामी लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने के लक्ष्य को पाने के लिए मध्य प्रदेश इकाई ने 'मिशन 29' की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी के दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने कंधों पर जिम्मा उठा लिया है और सभी 29 सीटों पर जीत हासिल करने की कोशिशों में जुट गए हैं। मगर सवाल यही है कि भाजपा का ये लक्ष्य इतनी आसानी से पूरा हो जाएगा?

End of Feed