एक्सप्लेनर्स

गौतम गंभीर ने किया फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल का बचाव, दिया वापसी का फॉर्मूला

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 24, 2023, 07:34 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज गौतम गंभीर ने फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल का खुले तौर पर समर्थन टाइम्स नाउ को दिए एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में समर्थन किया है। जानिए गंंभीर ने राहुल का बचाव करते हुए क्या-क्या कहा?

Image

गौतम गंभीर

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर खुले तौर पर फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल के बचाव में उतर आए हैं। गौतम गंभीर बांग्लादेश दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच के शुरुआती दो मैचों में भी अपने बल्ले की छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में आखिरी दो टेस्ट के लिए चुनी गई भारतीय टीम की उपकप्तानी से भी उन्हें हाथ धोना पड़ा।

राहुल को नहीं देना चाहिए सोशल मीडिया पर ध्यान

अब कई तरह के दबाव के बीच उनके ऊपर प्लेइंग-11 से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है। ऐसे में गौतम गंभीर ने टाइम्स नाउ के दिए एक्सक्लूजिव इंटरव्यू में राहुल का खुलकर बचाव करते हुए कहा,'केएल राहुल का समर्थन करना चाहिए। वो जल्दी वापसी करने में सफल होगा।' गंभीर ने उन्हें वापसी की सलाह देते हुए कहा, उन्हें फिलहाल केवल गेंद पर ध्यान देना चाहिए और ये भूल जाना चाहिए कि सोशल मीडिया पर क्या चल रहा है।'

वेंकटेश प्रसाद ने खोल रखा है मोर्चा

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने केएल राहुल को लगातार असफल होने के बावजूद बार-बार मौका दिए जाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में उनका बचाव करने सोशल मीडिया पर आए आकाश चोपड़ा को मुंह की खानी पड़ी थी। ऐसे में अब राहुल को गंभीर का साथ मिल गया है।

कोच और कप्तान भी हैं समर्थन में

नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की जीत के बाद कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने राहुल के समर्थन में बयान दिए थे। ऐसे में सीरीज के बाकी दो बचे मैचों में भी राहुल को मौका दिए जाने का पूरी संभावना है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article