नसरल्लाह के मारे जााने के बाद किस ओर जाएगा हिजबुल्ला-इजरायल युद्ध? मध्य पूर्व को आग में झोंक देगी 'एक गलती'

Israel-Hezbollah War: IDF का दावा है कि इस हमले में हिज्बुल्ला के सेक्युरिटी यूनिट का प्रमुख इब्राहिम हुसैन, नसरल्लाह का सलाहकार और भरोसेमंद समीर तावफिक डिब, साउदर्न फ्रंट का लीडर अली कराकी मारे गए। पेजर, वॉकी टॉकी और सोलर पैनल फटने के बाद नसरल्लाह समेत हिजबुल्ला के दर्जन भर टॉप कमांडर मारे जा चुके हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शुक्रवार रात इजरायल के हवाई हमलों में मारा गया हिजबुल्ला का चीफ नसरल्लाह
  • वह दक्षिणी बेरूत के दाहियेह में एक इमारत के नीचे बने अपने मुख्यालय में छिपा था
  • इस हमले में नसरल्लाह सहित हिजबुल्ला के टॉप कमांडर भी मारे गए

Israel-Hezbollah War: सन नसरल्लाह को मारने के बाद भी इजरायल के तेवर नरम नहीं पड़े हैं। साउथ लेबनान और बेरूत पर वह लगातार और भारी बमबारी कर रहा है। बमबारी इतनी ज्यादा हो रही है कि बेरूत और साउथ लेबनान के आसमान में गुबार और धूल का अंबार लगा हुआ है। हमलों से बचने के लिए साउथ लेबनान और बेरूत से अब तक 80 हजार लोग पलायन कर गए हैं। परिवार और बच्चों के साथ लोग गाड़ियों में भर-भरकर हजारों की संख्या में सीरिया पहुंच रहे हैं। दाहियेह जहां हिज्बुल्लाह का हेडक्वार्टर था, वहां तो और हाहाकार मचा है। दुकानें और बाजार बंद हैं। लोग पैदल भागकर अपनी जान बचा रहे हैं।

Hwzbollah Vs Israel

बेरूत पर जारी है इजरायल की बमबारी।

नसरल्लाह के करीबी कमांडर मारे गए

नसरल्लाह के मारे जाने के बाद जंग का दायरा बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। इजरायल का कहना है कि नसरल्लाह को मारने के लिए उसने जो हमला किया, उस हमले में नसरल्लाह के अलावा हिजबुल्ला के करीब 20 कमांडर मारे गए। IDF का दावा है कि इस हमले में हिज्बुल्ला के सेक्युरिटी यूनिट का प्रमुख इब्राहिम हुसैन, नसरल्लाह का सलाहकार और भरोसेमंद समीर तावफिक डिब, साउदर्न फ्रंट का लीडर अली कराकी मारे गए। पेजर, वॉकी टॉकी और सोलर पैनल फटने के बाद नसरल्लाह समेत हिजबुल्ला के दर्जन भर टॉप कमांडर मारे जा चुके हैं। मतलब हिजबुल्ला की कमान संभालने वाले जैसे कि ड्रोन, मिसाइल जैसी यूनिट के जितने भी कमांडर थे वे मारे जा चुके हैं।

End of Feed