क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अपने कब्जे में ले सकता है US, ट्रंप की धमकी में कितना है वजन?

28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद से दुनिया के प्रमुख सामुद्रिक मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही करीब-करीब बंद हो चुकी है। इस मार्ग से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल की ढुलाई होती है।

Strait of Hormuz : ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अपने कब्जे में लेने की धमकी दी है। ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अपने नियंत्रण में लेने के बारे में विचार कर रहे हैं। दरअसल, 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद से दुनिया के प्रमुख सामुद्रिक मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ हार्मोज से व्यापारिक जहाजों की आवाजाही करीब-करीब बंद हो चुकी है। इस मार्ग से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल की ढुलाई होती है। ढुलाई बंद होने से कई देशों में प्राकृतिक गैस एवं तेल की किल्लत होने लगी है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। युद्ध शुरू होने के बाद ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा था कि उसने इस मार्ग को बंद कर दिया है और उसने कथित रूप से यहां से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाया। लड़ाई शुरू होने के बाद से मालवाहक कंटेनरों ने खुद इस मार्ग से दूरी बना ली। अब ईरान ने कहा है कि 'रूस और चीन जैसे उसके मित्र देश स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का इस्तेमाल कर सकते हैं। वह उनके जहाजों पर हमले नहीं करेगा।'

donald Trump

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से मालवाहक जहाजों ने गुजरना बंद कर दिया है।

ईरान के करीब है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की दूरी ईरान से ज्यादा नहीं है, वह उसके करीब है। ईरान जब मध्य पूर्व के देशों, अमेरिकी ठिकानों, इजरायल पर हमले कर रहा है तो क्या रणनीतिक रूप से अहम इस सामुद्रिक मार्ग को वह अपने हाथ से जाने देगा। जाहिर है कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण पाने की ट्रंप की किसी भी कोशिश का विरोध करेगा। तो ऐसे में सवाल है किइस पर कब्जा करना ट्रंप के लिए कितना मुश्किल है? ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि 'होर्मुज से तेल की आपूर्ति पर ईरान यदि रोक लगाता है तो वह उस 20 गुना ज्यादा बड़ा प्रहार करेंगे।' उन्होंने धमकी देते हुए आगे यहां तक कहा कि ईरान पर यह हमला इतना बड़ा होगा कि एक देश के रूप में वह फिर से अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा।

End of Feed